नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन ने अपनी "WOW सैलरी डेज़" सेल की घोषणा की है। ये सेल आज 1 मार्च से शुरू होगी और 3 मार्च तक जारी रहेगी। तीन दिन तक चलने वाली इस सेल में उपलब्ध कुछ सबसे शानदार उत्पादों पर अमेजन पर कुछ जबरदस्त ऑफर मिलेंगे। अमेजन की इस सेल में मिलने वालों पर उत्पादों पर 40 फीसदी तक की छूट मिलेगी। अगर आप भी कोई इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अमेजन की इस सेल में मिल रहे डिस्काउंट का फायदा उठायें। हम आपको बताते हैं कि इस सेल में क्या-क्या सस्ता मिल रहा है।
लैपटॉप से टीवी तक मिल रहे सस्ते
अमेजन की तीन दिन की सेल में बहुत सारे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलेगा, जिनमें टीवी, लैपटॉप, ईयरफोन, साउंडबार और कैमरा शामिल हैं। इन उत्पादों को अमेजन की इस सेल में डिस्काउंट डील्स, एक्सचेंज ऑफर्स, बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इसी दौरान रसोई और घरेलू उपकरण भी बहुत कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं। इस शानदार सेल में सैमसंग, एलजी, सोनी, फुजीफिल्म, पैनासोनिक, सान्यो और टीसीएल जैसे ब्रांडों के प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे।
45 फीसदी तक डिस्काउंट
अमेजन की WOW सैलरी डेज़'के दौरान आप गर्मियों के सामानों पर 45 प्रतिशत तक की छूट ले सकते हैं। इतना ही नहीं इन प्रोडक्ट्स को सिर्फ 235 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। लैपटॉप और एक्सेसरीज़ पर आपको 35 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, इन्हें आप 3,200 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 1,042 रुपये प्रति माह की शुरुआती ईएमआई से टीवी पर 35 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। प्रीमियम रेंज हेडफ़ोन पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है और इन्हें 584 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।
कुछ प्रोडक्ट्स पर 50 फीसदी तक छूट
रसोई और घरेलू उपकरणों पर अमेजन सबसे अधिक 50 प्रतिशत तक की छूट जे रही है, जिनकी शुरुआती कीमत 399 रुपये है। 811 रुपये की शुरुआती ईएमआई के साथ रेफ्रिजरेटर पर 35 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं कंप्यूटर के सहायक उपकरणों आपको 30 प्रतिशत तक की छूट के साथ मिल जायेंगे। डीएसएलआर कैमरे 40 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध हैं और इसे 4,165 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - ऑनलाइन विक्रेताओं पर नया टैक्स, अमेजन और फ्लिपकार्ट चाहती हैं छुटकारा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications