नई दिल्ली। वर्क फ्रॉम होम करना कोई रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी से सीखे। इन्होंने कोरोना कॉल में घर से ही काम करते हुए जियो की करीब 20 बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी बेच दी। अब रिलायंस रिटेल की बारी है। जानकारी के अनुसार अमेजन रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार अमेजन की इच्छा रिलायंस के रिटेल कारोबार की कंपनी में करीब 9.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना है। इससे पहले मुकेश अंबानी की रिलायंस ने अपनी डिजिटल शाखा रिलायंस जियो के लिए अप्रैल से अब तक विभिन्न निवेशकों से करीब 20 डॉलर जुटाए हैं। इन निवेशकों में अल्फाबेट (गूगल की पेरेंट कंपनी), फेसबुक, इंटेल, क्वॉलकॉम जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

ये है मामला
ईटी नॉव ने सूत्रों के हवाले से एक खबर प्रकाशित की है। इसमें बताया गया है कि अमेजन रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल कारोबार रिलायंस रिटेल में 9.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत चला रही रही है। जानकारी के अनुसार अमेजन रिलायंस के रिटेल कारोबार के जियो मार्ट में प्रिफर्ड स्ट्रेटजिक हिस्सेदारी खरीदना चाहती है। जियो मार्ट, रिलायंस के रिटेल कारोबार का ई-कामर्स वेंचर है, जो मई में लॉन्च हुआ है। जियो मार्ट को अमेजन डॉट कॉम की लोकल यूनिट और वॉलमार्ट की फ्लिफकार्ट का प्रतिद्वंदी माना जा रहा है। इसके पहले कुछ दिन पहले ही अमेजन इंडिया ने अपने प्लेटफार्म के साथ देश के लोकल दुकानदारों को जोड़ने के लिए एक खास प्रोग्राम शुरू किया था। ये प्रोग्राम देश में कोरोना से निपटने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान लॉन्च किया गया था।
कंपनियां नहीं कर रही हैं इन खबरों की पुष्टि
ईटी नॉव के अनुसार दोनों कंपनियों से इन खबरों पर प्रतिक्रिया जानी चाही गई तो ऐमजॉन के प्रवक्ता ने ईमेल के जवाब में कहा है कि कंपनी अटकलो को लेकर बयान नहीं देती है। वहीं दूसरी तरफ रिलायंस ने अभी तक मेल पर कोई जवाब नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें : नया धमाका : खुलेंगे Jio पेट्रोल पंप, जानें लेने का तरीका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications