Ambuja Cements : मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता अंबुजा सीमेंट ने गुरुवार 3 अगस्त को एक घोषणा की है। अंबुजा सीमेंट ने कहा है कि उसने सीमेंट निर्माता सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण कर लिया है।
इस डील के तहत अंबुजा सीमेंट सांघी इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स से 56.74 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , अंबुजा सीमेंट की यह डील 5 हजार करोड़ रु के एंटरप्राइज वैल्यू पर हुई है।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक बयान में कहा है कि यह ऐतिहासिक अधिग्रहण अंबुजा सीमेंट की ग्रोथ जर्नी में एक बेहद ही महत्वपूर्ण कदम है।
अडानी ने कहा कि एसआईएल के साथ हाथ मिलाकर अंबुजा मार्केट में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत करने और निर्माण सामग्री सेक्टर में अग्रणी रूप से अपनी उपस्थिति को बेहतर और मजबूत करने के लिए तैयार है।
वर्ष 2022 में अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट के अधिग्रहण के बाद सीमेंट के क्षेत्र में अडानी ग्रुप का यह तीसरा और काफी बड़ा अधिग्रहण माना जा रहा है।
अंबुजा सीमेंट को यह उम्मीद है कि सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण से उसकी कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और यहां 9 फीसदी के इजाफे के साथ सालाना 73.6 मिलियन टन हो जायेगी।
कैपेसिटी में विस्तार के अलावा, ग्रुप ने बड़े जहाज को संभालने के लिए सांघीपुरम में कैप्टिव बंदरगाह का विस्तार करने के अपने इरादे की भी घोषणा की। यह सौदा अंबुजा को सांघी के करीब 1 अरब टन के चुना पत्थर भंडार तक पहुंच भी प्रदान करेगा।
अडानी पोर्ट्स और सेज के सीईओ करण अडानी ने गुरूवार को कहा कि आने वाले 2 वर्षों में अंबुजा सीमेंट सांघीपुरम में सीमेंट उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 15 मिलियन तक सालाना कर देगी।
आज यानी गुरुवार 3 अगस्त को सांघी इंडस्ट्रीज का शेयर एनएसई पर 4.98 फीसदी की तेजी के साथ 105.40 रु के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। वही, 3 अगस्त को अंबुजा सीमेंट का शेयर एनएसई पर 1.45 फीसदी की तेजी के साथ 467.70 रु के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications