नई दिल्ली। कोरोना इफेक्ट के चलते अमेरिका की अर्थव्यवस्था धड़ाम हो गई है। अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 32.9 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। अमेरिकी के अनुसार कोरोनावायरस के कारण कारोबार बंद रहने के कारण यह हुआ है। इसके चलते लाखों लोगों को नौकरी से भी वंचित होना पड़ा है। इसके चलते बेरोजगारी दर बढ़कर 14.7 फीसदी तक पहुंच गई है।

बड़ी आर्थिक गिरावट
अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय का अनुमान है कि 1947 के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी तिमाही गिरावट है। इससे पहले 1958 में 10 फीसदी की तिमाही गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 5 फीसदी की तिमाही गिरावट दर्ज की गई थी। मंत्रालय के मुताबिक, उपभोक्ता खर्च घटने के कारण अर्थव्यवस्था में यह बड़ी गिरावट आई है। अमेरिका में आर्थिक गतिविधियों में उपभोक्ता खर्च की भागीदारी करीब 70 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता खर्च में वार्षिक आधार पर 34.6 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।
आगे आ सकती है तेजी
जानकारों का कहना है कि अर्थव्यवस्था में गिरावट के बावजूद जुलाई-सितंबर तिमाही में वापसी की उम्मीद है। एनालिस्टों का मानना है कि इस तिमाही में वार्षिक आधार पर 17 फीसदी की तेजी रह सकती है।
नौकरियों पर सबसे ज्यादा आफत
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जॉब मार्केट एक मजबूत आधार है, लेकिन कोरोनावा कॉल में जॉब मार्केट को पूरी तरह से धाराशायी कर दिया है। पिछले 19 सप्ताह में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने बेरोजगारी भत्ता लेने की लाइन में थे।
यह भी पढ़ें : GOLD की खरीद-बिक्री के जान लें नियम, नहीं तो होगी दिक्कत
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications