नई दिल्ली, मई 29। देशों से कारोबार के मामले में चीन को तगड़ी चपत लगी है। भारत की तरफ से जारी हुए विदेशी व्यापार के आंकड़ों में खुलासा हुआ है कि अब चीन भारत का सबसे बड़ा कारोबार देश नहीं रह गया है। यह स्थान अब अमेरिका ने ले लिया है।
अमेरिका वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदारी वाला देश बन गया है। वहीं भारत के साथ व्यापार के मामले में अमेरिका ने चीन को पीछ़े छोड़ दिया है। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय व्यापार 119.42 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। अमेरिका से यह कारोबार वित्त वर्ष 2020-21 में केवल 80.51 अरब डॉलर का था। आंकड़ों के अनुसार पूरे साल 2021-22 में भारत का अमेरिका को निर्यात 76.11 अरब डॉलर का रहा। यह निर्यात पिछले वित्त वर्ष में 51.62 अरब डॉलर रहा था। वहीं, इस दौरान अमेरिका से भारत का आयात बढ़कर 43.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 29 अरब डॉलर था।

जानिए चीन से जुड़े आंकड़े
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में भारत-चीन का द्विपक्षीय व्यापार 115.42 अरब डॉलर का रहा। यह व्यापार 2020-21 में 86.4 अरब डॉलर का था। वित्त वर्ष के दौरान चीन को भारत का निर्यात मामूली बढ़कर 21.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2020-21 में 21.18 अरब डॉलर रहा था। वहीं, इस दौरान चीन से भारत का आयात बढ़कर 94.16 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2020-21 में 65.21 अरब डॉलर पर था।
अमेरिका से और बढ़ेगा व्यापार
जानकारों का मानना है कि आगामी वर्षों में भारत का अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार और बढ़ेगा। इससे दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को और मजबूती मिलेगी। भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ के उपाध्यक्ष खालिद खान के अनुसार भारत एक भरोसेमंद व्यापार भागीदार के रूप में उभर रहा है और वैश्विक कंपनियां चीन पर अपनी निर्भरता कम कर रही हैं।

अमेरिका के साथ ट्रेड सरप्लस की स्थिति में भारत
अमेरिका उन कुछ देशों में है, जिनके साथ भारत का ट्रेड सरप्लस है। अमेरिका के साथ भारत का ट्रेड सरप्लस 32.8 अरब डॉलर का है। 2013-14 से 2107-18 तक और उसके बाद 2020-21 में चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था। चीन से पहले संयुक्त अरब अमीरात भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था।
More From GoodReturns

OIL Crisis: US-Iran war के बीच पड़ने वाली है महंगाई की मार, खाना-पानी सब होगा महंगा!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications