नयी दिल्ली। क्या आप अमेरिकी नागरिक बनना चाहते हैं? इसका एक आसान तरीका सामने आया है। वैसे तो अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करना कठिन और महंगा होता जा रहा है, मगर कई अमीर भारतीयों इसे हासिल करने का एक रास्ता मिल गया है। कई अमीर भारतीय ग्रेनेडा (एक कैरिबियन देश) के जरिये अमेरिकी नागरिकता हासिल कर रहे हैं। पैसे वाले भारतीय ग्रेनेडा के सिटिजेंशिप बाय इनवेस्टमेंट (सीबीआई) कार्यक्रम के जरिये वहां की नागरिकता हासिल कर रहे हैं और ग्रेनेडा से अमेरिकी नागरिकता प्राप्त कर रहे हैं। पिछले तीन महीनों में भारतीयों की सीबीआई के कार्यक्रम में रुचि बढ़ी है। तो अगर आप अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के सपने देखते हैं तो आपका यह सपना बहुत जल्द सच हो सकता है। हालांकि इसके लिए आपको ठीक-ठाक राशि का निवेश करना होगा। मगर यह रास्ता पूरी तरह वैध है।
कैसे मिलेगी नागरिकता
ग्रेनेडा सीबीआई कार्यक्रम के तहत किसी आवेदक को वहां की सरकार द्वारा चलाई जा रही रियल एस्टेट परियोजना में 2,20,000 डॉलर (करीब 1.60 करोड़ रुपये) का निवेश करना होता है। इस निवेश से आपको ग्रेनेडा की नागरिकता मिल जायेगी। कैरिबियाई द्वीप ग्रेनेडा की अमेरिका के साथ ई2 वीजा संधि है। एक ग्रेनेडियन अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है और इसे तीन महीने के भीतर हासिल कर सकता है। ई2 वीजा संधि किसी व्यक्ति को कम के सम 150,000 डॉलर का निवेश करने और देश में रहने के साथ ही व्यापार करने की अनुमति देती है।
यूएस ने बदली ईबी-5 प्रोग्राम की निवेश गाइडलाइन
हालांकि यह रास्ता लंबा लग सकता है। मगर इसकी तरफ रुझान तब बढ़ा जब अमेरिका ने ईबी-5 कार्यक्रम के निवेश दिशानिर्देश को बदल दिया। अमेरिका ने ईबी-5 आप्रवासी निवेशक कार्यक्रम के लिए लक्षित रोजगार क्षेत्र (टीईए) में न्यूनतम निवेश राशि 500,000 डॉलर से बढ़ा कर 900,000 डॉलर और गैर-टीईए में 10 लाख डॉलर से बढ़ा कर 18 लाख डॉलर कर दी। अमेरिका ने यह पिछले साल नवंबर में उठाया था। इससे अमेरिका के ईबी-5 कार्यक्रम के प्रति लोगों की रूचि घट गयी। इसीलिए अब लोग ग्रेनेडा को अमेरिका की नागरिकता के रास्ते के तौर पर देख रहे हैं।
कम पैसा, कम समय
ग्रेनेडा के माध्यम से अमेरिका की नागरिकता हासिल करना न केवल सस्ता है, बल्कि कम समय वाला भी है। ग्रेनेडियन नागरिकता के लिए 90 दिन और ई2 वीजा के लिए और 90 दिन। इसके अलावा इस तरीके से आवेदक के पति/पत्नी को अमेरिका में स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति भी मिलती है। साथ ही ये 21 से कम उम्र के आश्रित बच्चों को कवर करता है।
यह भी पढ़ें - 1 अप्रैल से विदेश जाना पड़ेगा महंगा, लगेगा नया टैक्स
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications