अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड के महानायक के तौर पर जाना जाता है और कारों का बेहद शौक है। वैसे तो उनके गैरेज मे कई कारें मौजूद है, लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक नई कार को अपने गैरेज में शामिल किया है।
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड के महानायक के तौर पर जाना जाता है और कारों का बेहद शौक है। वैसे तो उनके गैरेज मे कई कारें मौजूद है, लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक नई कार को अपने गैरेज में शामिल किया है।

जी हां, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास अपने लिए खरीदी है। यह कार हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है। कार की कीमत की बात करें तो यह करोड़ों में है। अमिताभ की नई मर्सडीज-बेंज वाइट कलर की है। बिग बी ने Mercedes-Benz S Class का 350d वेरियंट लिया है। इस शानदार कार की एक्स शोरूम कीमत 1.38 करोड़ रुपये है।
अभिनेता बच्चन के इस कार की फीसर्च काफी शानदार
मर्सिडीज-बेंज S Class 350d में 3.0-लीटर, इनलाइन 6-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 282 bhp की पावर और 600 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह कार मात्र 6 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। बता दें कि नई एस-क्लास को V6 पेट्रोल इंजन में भी पेश किया गया है, जो 362 bhp की पावर और 500 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। इंजन और पावर की बात करें तो Mercedes-Benz S-Class में 2925 cc का डीजल इंजन दिया गया है जो, 3400 से 4600 rpm पर 281.61 bhp की मैक्सिमम पावर के साथ 1200 से 3200 rpm पर 600 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मर्सिडीज एस-क्लास दशकों से लग्जरी सेडान कार में गोल्ड स्टैंडर्ड रही है और कार निर्माता अब आधिकारिक तौर पर 2021 S-Class (2021 एस-क्लास) कार को पेश करने वाली है।
बच्चन का कार कलेक्शन
अमिताभ बच्चन कारों के शौकीन हैं और यह नई Mercedes-Benz S-Class अब उनके कार कलेक्शन का हिस्सा बन गई है। बच्चन के पास कई शानदार कारें हैं जैसे Rolls Royce Phantom (रोल्स रॉयस फैंटम), Bentley Continental GT (बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी), Mercedes-Benz SL500 (मर्सिडीज-बेंज एसएल 500), Range Rover Vogue (रेंज रोवर वोग), Porsche Cayman S (पोर्श केमैन एस), Mini Cooper S (मिनी कूपर एस) और Toyota Land Cruiser (टोयोटा लैंड क्रूजर), अब यह नई मर्सिडीज एस-क्लास इस कलेक्शन में शुमार हो गई है। आपको बता दें कि पिछले साल ही अमिताभ बच्चन ने अपने गैरेज में एक अन्य मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास को शामिल किया था। यह भारत में मौजूद सबसे लग्जरी एमपीवी में से एक है और कंपनी इस कार को 71.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंडिया) की कीमत पर बेच रही है।
जल्द आ रही है नई मर्सिडीज एस-क्लास
मर्सिडीज एस-क्लास दशकों से लग्जरी सेडान कार में गोल्ड स्टैंडर्ड रही है और कार निर्माता अब आधिकारिक तौर पर 2021 S-Class (2021 एस-क्लास) कार को पेश करने वाली है। नई एस-क्लास एक बड़ा सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस कार के केबिन में कई स्क्रीन मिलेगी और रियर सीट्स चमड़े की हैं जो झुकाई जा सकती है। लेटेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी के अलावा, 2021 Mercedes-Benz S-Class में नया प्री-सेफ इंपल्स साइड फंक्शन सिस्टम भी दिया गया है, जो साइड इम्पैक्ट्स का पता लगाने और कार में सवाल लोगों की सुरक्षा के लिए रडार सेंसर का इस्तेमाल करता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications