Amitabh Bachchan Ayodhya Property: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अयोध्या में एक और जमीन खरीद ली है। यह नई जमीन राम मंदिर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जमीन 54,454 वर्ग फीट की है, जिसे 'हरिवंश राय बच्चन' ट्रस्ट के जरिए खरीदा गया है। इस साल की शुरुआत में 16 जनवरी को उन्होंने हवेली अवध में लगभग 4.54 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी थी।

अमिताभ बच्चन ने पिता के सम्मान में की थी ट्रेस्ट की स्थापना
हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना अमिताभ ने 2013 में अपने पिता के सम्मान में की थी। उन्होंने अपने ब्लॉग पर इस बात का जिक्र भी किया था। एक्टर ने लिखा, "मुझे अपने पिता की याद में एक ट्रस्ट - 'एचआरबी मेमोरियल ट्रस्ट' के गठन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो चैरिटी के लिए धन इकट्ठा करने का काम करेगा। इसे संगठित करने या इसमें योगदान देने के लिए मेरे अपने प्रयास प्रमुख होंगे और किए गए धर्मार्थ कार्यों की सूची जल्द ही सभी को दिखाई देगी।"
अमिताभ बच्चन ने खरीदी 86 लाख रुपये की जमीन
टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या के स्टाम्प और पंजीकरण विभाग के प्रताप सिंह ने बिक्री की पुष्टि भी की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों द्वारा भवन योजनाओं को मंजूरी दिए जाने के बाद ही इन निवेशों का उद्देश्य स्पष्ट हो पाएगा। हाल ही में खरीदी गई इस जमीन की कीमत 86 लाख रुपये है और यह तिहुरा मांझा में स्थित है।
जमीन का इन कामों के लिए होगा इस्तेमाल
दोनों जमीनें अमिताभ और हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से राजेश ऋषिकेश यादव ने खरीदी थी। न्यूज 18 के मुताबिक, हवेली अवध की जमीन आवासीय उद्देश्यों के लिए हो सकती है, जबकि बड़े प्लॉट का इस्तेमाल सामाजिक या धर्मार्थ गतिविधियों के लिए किया जा सकता है।
अमिताभ बच्चन का बेहद खास रहा है करियर
अमिताभ का करियर पांच दशकों से ज़्यादा लंबा है, जिसके दौरान उन्होंने सफलता और वित्तीय चुनौतियों दोनों का अनुभव किया है। अब उनके पास 3600 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके हालिया निवेश न केवल व्यक्तिगत विकास बल्कि सामाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दिखाता हैं।
इस नई भूमि पर अमिताभ के पिता कवि हरिवंश राय बच्चन के लिए एक मेमोरियल बनाने की संभावना जताई गई है। इससे पहले बिग बी ने 16 जनवरी को हवेली अवध में जमीन खरीदी थी, जो करीब 4.54 करोड़ रुपये की थी। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब अमिताभ बच्चन ने वहां एक जमीन खरीदी थी, तो इसके बाग ही वह काफी चर्चाओं में आ गए थे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications