Amitabh Bachchan Net Worth: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को भला कौन नहीं जानता है। सुपरहिट फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बिग बी के पास अरबों की संपत्ति है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 60 करोड़ रुपये की एक या दो नहीं बल्कि तीन प्रॉपर्टी खरीदी हैं। अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति अब कितनी हो गई है चलिए आपको बताते हैं।

अमिताभ ने खरीदी 60 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी
मुंबई के अंधेरी पश्चिम में 8,429 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैली तीन कामर्शियल प्रॉपर्टी लगभग 60 करोड़ रुपये में अमिताभ ने हाल ही में खरीदी हैं। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के 20 जून, 2024 को ही इन प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन किया गया है।
ये तीनों प्रॉपर्टी मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई रोड पर सिग्नेचर बिल्डिंग में मौजूद हैं और इसमें तीन कार पार्किंग भी शामिल हैं। मुंबई में 60 करोड़ रुपये में ये तीन ऑफिस यूनिट्स खरीदे हैं।
इतने करोड़ के मालिक हैं अमिताभ
हाल ही में अमिताभ बच्चन की पत्नी और फेमस एक्ट्रेस जया बच्चन समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं। पांचवीं बार पार्टी ने राज्यसभा भेजने के लिए अपना उम्मीदवार उन्हें चुना था और अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय उन्होंने बच्चन परिवार की संपत्ति के बारे में खुलासा किया। हल्फनामे के अनुसार, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की टोटल नेट वर्थ 1578 करोड़ रुपए है और इसमें चल और अचल, दोनों तरह की संपत्ति शामिल है।
अमिताभ बच्चन सिर्फ ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और फ़िल्मों से ही करोड़ों की कमाई हर साल करते हैं। Forbes की साल 2015 की रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ की कुल संपत्ति 33.5 मिलियन डॉलर है। इसमें 17 कारें 130 करोड़ रुपये से ज़्यादा का बैंक बैलेंस भी शामिल है।
कुछ समय पहले ही यह खबर भी सामने आई थी कि अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के भी 6 अपार्टमेंट खरीदे हैं। एक्टर ने मुंबई के बोरीवली इलाके में ओबेरॉय रियल्टी के ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में 6 अपार्टमेंट खरीदे है और इसकी कीमत 15.42 करोड़ रुपए बताई गई थी।
इन एक्टर्स के पास भी है प्रॉपर्टी
अन्य बॉलीवुड हस्तियां जिनके पास कामर्शियल प्रॉपर्टी हैं, उनमें अजय देवगन, सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ, कार्तिक आर्यन और मनोज बाजपेयी भी शामिल हैं।
मनोज बाजपेयी और उनकी पत्नी शबाना रजा ने अक्टूबर 2023 में सिग्नेचर बिल्डिंग में चार यूनिट में 31 करोड़ रुपये का निवेश किया है संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों से पता चला है कि प्रत्येक यूनिट की खरीद मूल्य 7.77 करोड़ रुपये और स्टांप शुल्क 46.62 लाख रुपये है।
इस बीच कार्तिक और सारा पड़ोसी भी हैं। उनके पास 2,099 वर्ग फीट में फैला एक-एक यूनिट है। जहां सारा अली और अमृता सिंह ने जुलाई 2023 में अपनी यूनिट के लिए ₹ 9 करोड़ का भुगतान किया, वहीं कार्तिक आर्यन ने सितंबर 2023 में अपनी प्रॉपर्टी हासिल करने के लिए ₹ 10 करोड़ का भुगतान किया। दोनों लेन-देन में विक्रेता ऐश्वर्या प्रॉपर्टी एंड एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications