
DP Wires Shares : क्या आप जानते हैं कि बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार और दिग्गज क्रिकेटर भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी इससे अछूते नहीं हैं। उन्होंने एक शेयर से करोड़ों रु का प्रोफिट कमाया है। उन्होंने एक शेयर में लंबे समय होल्डिंग रखी, जिससे इस स्मॉलकैप स्टॉक ने उन्हें बेहद तगड़ा मुनाफा कराया। अमिताभ बच्चन का धैर्य रंग लाया, जिससे उन्होंने एक शेयर से काफी भारी रिटर्न हासिल किया। ये शेयर है डीपी वायर्स। इसके शेयर में 2017 के बाद से 5 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। यह एनएसई एसएमई एक्सचेंज पर 5 साल पहले ही लिस्टेड हुआ था। आगे जानिए कि इस शेयर ने 5 सालों में कितना रिटर्न दिया है।
कितने शेयर हैं अमिताभ बच्चन के पास
5 अक्टूबर 2017 को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर स्टॉक लिस्टिंग के बाद से सितंबर के अंत तक अमिताभ बच्चन की होल्डिंग कंपनी में 2.45 फीसदी बनी हुई है। ये एसएमई स्टॉक बाद में 17 जनवरी 2022 को मेनबोर्ड में चला गया। आईपीओ के दौरान शेयर 75 रुपये प्रति शेयर पर बेचा गया था। इस समय कंपनी के शेयरों में बिग बी के निवेश का मूल्य लगभग 13.4 करोड़ रुपये है।
शुरू से कितना दिया रिटर्न
डीपी वायर्स का शेयर बीते 5 सालों में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 06 अक्टूबर 2017 से अब तक यह शेयर 489.56 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक एनएसई पर 06 अक्टूबर 2017 को 71.35 रु पर था, जबकि आज यह 420.65 रु पर बंद हुआ है। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा करीब 6 गुना कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 5.89 लाख रु बन गए।
1 साल में पैसा डबल
डीपी वायर्स का शेयर बीते 1 साल में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे चुका है। 07 दिसंबर 2021 से अब तक यह शेयर 96.89 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक एनएसई पर 07 दिसंबर 2021 को 213.65 रु पर था, जबकि आज यह 420.65 रु पर बंद हुआ है। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 1 लाख रु लगभग 1.97 लाख रु बन गए।
2022 में अब तक रिटर्न
2022 में अब तक डीपी वायर्स का रिटर्न 62.82 फीसदी रहा है। वहीं इसके 6 महीनों का रिटर्न 31.91 फीसदी रहा है। इसके एक महीने का रिटर्न 1.13 फीसदी रहा है। 5 दिन में यह 3.08 फीसदी रहा है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 570.74 करोड़ रु रहा है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 502.80 रु रहा है, जबकि इसका निचला स्तर 192.05 रु रहा है।
कंपनी का लाभ बढ़ा
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में डीपी वायर्स के शुद्ध लाभ में 51.2% की वृद्धि हुई। इसका मुनाफा 9.03 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक साल पहले की इसी अवधि में 5.97 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। जुलाई-सितंबर की अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री 114.77% बढ़कर 283.96 करोड़ रुपये हो गई, जो कि एक साल पहले की अवधि में 132.22 करोड़ रुपये थी। जबकि एबिटा 42.7% बढ़कर 13.10 करोड़ रुपये हो गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications