Amitabh Bachchan Birthday 2025; Big B 83rd Birthday Special; Amitabh Bachchan Net Worth: अपने अभिनय के ज़रिए बॉलीवुड में पिछले 5 दशक से अधिक समय से राज करने वाले और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 83वां जन्मदिन है। शहंशाह और बिग बी के नाम से बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके अमिताभ बच्चन 50 साल से अधिक समय से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्रीज में सक्रिय हैं और इस लंबी अवधि में उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
सदाबहार फिल्म शोले हो या शहंशाह, चाहे दिवार हो या जंजीर या मोहब्बतें, कुली, सरकार या अन्य फिल्में, अपने दमदार अभिनय से अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। बिग बी के दमदार अभिनय का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने इस लंबे फिल्मी करियर के इतिहास में उन्होंने 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, 16 फिल्मफेयर और 11 स्क्रीन अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। बच्चन ने छोटी स्क्रीन यानी टीवी पर भी अपना जादू चलाया है और 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर उसके पर्याय बन गए।

1970-80 के दशक में उनके दबदबे को फ्रांसीसी निर्देशक फ्रांस्वा ट्रूफो ने 'वन-मैन इंडस्ट्री' कहा था। अमिताभ बच्चन ऐसे पहले लाइव एशियाई शख्स हैं जिनकी वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद्स में लगी है। यह स्टैच्यू जून 2000 में लगाया गया था। इसके बाद न्यूयॉर्क (2009), हांगकांग & बैंकॉक (2011), वॉशिंगटन DC (2012) और दिल्ली (2017) में भी उनकी स्टैच्यू बन चुकी है।
ऐसे में सबसे मन में सवाल हो सकता है कि अमिताभ बच्चन का नेटवर्थ कितना है? तो चलिए जानते हैं कि कितनी संपत्ति के मालिक हैं बॉलीवुड के शहंशाह...
कहां रहते हैं अमिताभ बच्चन?
मुंबई (महाराष्ट्र) के जूहू में अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा उनके पास जनक, वत्सा और अम्मू जैसे बंगले हैं, जिनका इस्तेमाल ऑफिस और बिजनेस के लिए होता है। उनका मशहूर घर 'प्रतिक्षा' अब उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के नाम है।
अमिताभ का जन्म कब और कहां हुआ था?
अमिताभ बच्चन का जन्म आज ही के दिन यानी 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद (जिसे अब प्रयागराज कहा जाता है) में हुआ था। उनके पिता हरिवंश राय बच्चन मशहूर हिंदी कवि थे और उनकी मां तेजी बच्चन एक सामाजिक कार्यकर्ता थी। बिग बी का पूरा नाम अमिताभ हरिवंश राय बच्चन है।
कब शरु हुई थी फिल्मी करियर की शुरुआत?
अमिताभ बच्चन का फिल्मी करियर 1969 में मृणाल सेन की फिल्म भुवन शोम में वॉयस नैरेटर के रूप में शुरू हुआ था। उन्हें पहली बार 1970 के शुरुआती दशक में आनंद, जंजीर और रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों से पहचान मिली थी। इसके बाद वे और भी ज्यादा मशहूर हुए और अपने दमदार किरदारों की वजह से 'भारत के एंग्री यंग मैन' के नाम से जाने जाने लगे।
अमिताभ के नाम कौन-कौन से बड़े अवार्ड दर्ज हैं?
अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में ढेर सारे बड़े अवॉर्ड्स जीते हैं। 30 से अधिक फिल्म अवॉर्ड्स के साथ उन्हें दादा साहब फाल्के, पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे बड़े सम्मान भी मिले हैं। बिग बी को इंटरनेशनल लेवल पर उन्हें फ्रांस का नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर, बीबीसी का 'Greatest Star of the Millennium' और कई यूनिवर्सिटी से ऑनररी डॉक्टरेट से भी सम्मानित किया गया है।
कितनी संपत्ति के मालि हैं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Net Worth)
यदि अमिताभ बच्चन के नेटवर्थ की बात करें तो फिल्मों, टीवी शोज और एड्स के अलावा अब वो प्रॉपर्टी में भी लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के पास अलीबाग में तीन नई जमीनें खरीदी हैं, जिनकी कीमत करीब 6.6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये प्लॉट्स हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) के फेज-2 प्रोजेक्ट में हैं। इनमें सबसे बड़ा प्लॉट 4,047 स्क्वेयर फीट का है जिसकी कीमत 2.78 करोड़ रुपये है जबकि बाकी दो 1.92 करोड़ रुपये और 1.88 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं। इनकी रजिस्ट्री 7 अक्टूबर 2025 को हुई, जिसमें उन्होंने 39.58 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 90,000 रुपये की फीस दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चन परिवार की कुल संपत्ति करीब 3,160 करोड़ रुपए है। जिसमें अमिताभ बच्चन, पत्नी जया बच्चन और उनके बेटे-बहु अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन मिलीजुली संपत्ति शामिल है। वहीं, हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति लगभग 1,630 करोड़ रुपये है।
Siasat.com के अनुसार, अमिताभ बच्चन कथित तौर पर कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 की मेजबानी के लिए प्रति एपिसोड लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। उनकी फीस प्रति फिल्म 6 से 10 करोड़ रुपये के बीच होती है, जबकि ब्रांड एंडोर्समेंट से लगभग 5-8 करोड़ रुपये मिलते हैं।
अमिताभ बच्चन के पास लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। सियासत (Siasat) की 2024 रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास करीब 16 कारो का कलेक्शन है, जिनमें बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी एलडब्ल्यूबी, लेक्सस एलएक्स 570, टोयोटा लैंड क्रूजर, मर्सिडीज जीएल63 एएमजी, मर्सिडीज-बेंज एस 350, पोर्श केमैन एस, मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास, मिनी कूपर एस और एक विंटेज फोर्ड शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications