नई दिल्ली, अक्टूबर 9। अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने मुंबई के जुहू में वत्स और अम्मू बंगलों के भूतल को किराए पर दे दिया है। उन्होंने इन बंगलों को देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को दिया है। इससे उन्हें 18.9 लाख रुपये प्रति माह की कमाई होगी। जी हां बिग बी और जूनियर बच्चन को एसबीआई बतौर किराया हर महीने 18.9 लाख रु देगा। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच 15 साल का करार हुआ है।
जलसा के करीब हैं बंगले
डील का खुलासा जैपके-कॉम द्वारा हासिल किए गए दस्तावेजों से हुआ है। लीज डील 28 सितंबर 2021 को रजिस्टर की गई थी। दोनों बंगले जलसा के बगल में स्थित हैं, जहां फिलहाल बच्चन परिवार रहता है। दस्तावेजों से पता चला है कि एसबीआई को किराए पर दी गई संपत्ति 3,150 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई है। दस्तावेज़ के अनुसार संपत्ति का किराया 18.9 लाख रुपये है और इसमें हर पांच साल में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। यानी पांच साल बाद मासिक किराया 23.6 लाख रुपये और 10 साल बाद मासिक किराया 29.5 लाख रुपये होगा।
2.26 करोड़ रु डिपॉजिट
लीज दस्तावेजों के मुताबिक 2.26 करोड़ रुपये की जमा राशि, जो 12 महीने के किराए के बराबर है, का भुगतान बैंक द्वारा पहले ही किया जा चुका है। इस मामले पर अभी एसबीआई, अमिताभ बच्चन या अभिषेक बच्चन के ऑफिस की तरफ से कोई रेस्पोंस नहीं आया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकर्स का कहना है कि ये परिसर पहले सिटी बैंक को लीज पर दिया गया था।
इलाके में कितना है किराया
इस इलाके में कई मशहूर हस्तियां और बिजनेस टाइकून रहते हैं। इस जगह पर कमर्शियल किराया 450 रुपये प्रति वर्ग फुट से 650 रुपये प्रति वर्ग फुट के बीच है। स्वतंत्र बंगलों की कीमत 100 से 200 करोड़ रुपये है। जैपके.कॉम द्वारा एक्सेस किए गए रजिस्टर्ड दस्तावेजों के अनुसार, इस साल मई में, अमिताभ बच्चन ने टियर-2 बिल्डर क्रिस्टल ग्रुप द्वारा डेवलप अटलांटिस नामक एक प्रोजेक्ट में मुंबई में 31 करोड़ रुपये की 5,184 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी थी। पिछले दिसंबर में अभिनेता अजय देवगन ने इस क्षेत्र में 47.5 करोड़ रुपये में 474.4 वर्ग मीटर में फैला एक बंगला खरीदा था।
62 लाख रु की स्टैम्प ड्यूटी
सीनियर बच्चन ने दिसंबर 2020 में ये संपत्ति खरीदी, मगर इसे अप्रैल 2021 में रजिस्टर किया गया। उन्होंने 31 मार्च तक महाराष्ट्र सरकार की 2 प्रतिशत की स्टांप ड्यूटी छूट का लाभ उठाते हुए 62 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया, जो कि 31 करोड़ रुपये का 2 प्रतिशत है। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मुंबई में एक अपार्टमेंट को 45.75 करोड़ रुपये में बेचा।
कहां स्थित था अपार्टमेंट
दस्तावेजों में बताया गया है कि अभिषेक बच्चन द्वारा बेचा गया अपार्टमेंट 7,527 वर्ग फुट में फैला था। ये हाउसिंग यूनिट वर्ली में ओबेरॉय 360 वेस्ट परियोजना की 37 वीं मंजिल पर स्थित है। सेल डॉक्यूमेंट 10 अगस्त, 2021 को रजिस्टर किया गया था। अपार्टमेंट, जिसमें चार कारों के लिए पार्किंग स्लॉट भी है, अनुराग गोयल नाम के एक व्यक्ति को बेचा गया था, जिसने 2.28 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications