Amrit Bharat Express News: यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर आ गई है। वंदे भारत के बाद अब यूपी के लोगों को अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे इन ट्रेनों के संचालन का टाइम टेबल तैयार कर लिया है। 1 जनवरी से रेलवे ट्रेनों के टाइम में बदलाव करेगा। इस टाइम टेबल में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को जगह दी जाएगी। आइए इससे जुड़ी बाकि जानकारी भी आपको देते हैं।

इन रूट्स पर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
इस ट्रेन को कई सारे रूट्स पर शुरू करन की तैयारी चल रही है। देहरादून-लखनऊ और मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बरेली होकर किया जा रहा है। बरेली-मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन भी प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड ने 26 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
मुरादाबाद, रामपुर, बरेली होते हुए भगत की कोठी-गोरखपुर, छपरा-अमृतसर और अमृतसर-सहरसा अमृत भारत ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। इनकी समय सारिणी पर विचार-विमर्श चल रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आठ कोच हैं, जबकि अमृत भारत एक्सप्रेस में 22 कोच लगाए जाएंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी हाई स्पीड होगी, लेकिन इसका किराया वंदे भारत एक्सप्रेस से थोड़ा कम होगा।
रेलवे के अनुसार, बरेली से होकर पूर्वांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों की संख्या काफी अधिक है। इसके बाद भी अमृतसर-छपरा और अमृतसर-सहरसा, अमृतसर-गोरखपुर रूट पर यात्रियों का दबाव अधिक है। इस रूट की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी रहती है। अमृत भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद अन्य नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम हो जाएगा। लंबे रूट के यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेंगे।
कितना पड़ेगा अमृत भारत ट्रेन का किराया?
रेलवे बोर्ड के स्तर पर इस पर काम चल रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया कम किया जाएगा। इसपर रेलवे बोर्ड से नोटिफिकेशन का इंतजार है। इसके बाद अमृत भारत ट्रेनों की संख्या और टाइम टेबल जारी किया जाएगा।
इन जगहों पर भी दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
भारतीय रेलवे जल्द ही मुंबई से पांच अमृत भारत ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इनमें से चार लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से चलेंगी, जबकि एक बांद्रा टर्मिनस से चलेगी, जो मुंबई को समस्तीपुर जंक्शन, वाराणसी, सीतामढ़ी, भागलपुर और गोरखपुर जैसे प्रमुख स्थानों से जोड़ेगी। रेलवे बोर्ड के के अनुसार, इन अमृत भारत ट्रेनों का संचालन देश भर में 26 मार्गों पर कनेक्टिविटी बढ़ाने का तरीका है।
अमृत भारत ट्रेन में मिलेंगी कई सुविधाएं
सीसीटीवी कैमरे, दिव्यांगों के लिए रैंप, फोल्डिंग स्नैक टेबल और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अलग शौचालय जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस ये ट्रेनें 130 किमी/घंटा की गति से चलेंगी, जिससे यात्रा का अनुभव बेहतर होगा।
रेल मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2023-24 में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के बेड़े का विस्तार करने के लिए यह कदम उठाया है। जैसे-जैसे इस ट्रेन से जुड़ी तैयारियां आगे बढ़ रही हैं, इन ट्रेनों की शुरुआत को मुंबई में रहने वाले यूपी और बिहार के बड़े प्रवासी लोगों के लिए यात्रा की सुविधा और पहुंच बढ़ाने में एक नया कदम माना जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications