Punjab : पंजाब में बाढ़ की स्थिति निपटने के लिए आपदा राहत कोष से तत्काल 33 करोड़ 50 लाख रु की राशि जारी की गई है। प्रदेश में किसी भी हालत से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 14 टीमें तैनात हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटियाला, रूपनगर, मोहाली और संगरूर में कुछ जगहों पर हालत गंभीर है। मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की तरफ से प्रदेश की इन हालात को लेकर संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों , जिलों डीसी आदि के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक की।

इस बैठक में सीएम के विशेष मुख्य सचिव ए वेणु प्रसाद, कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्य सचिव की तरफ से कहा गया है कि जिलों का सिविल और पुलिस प्रशासन फील्ड में तैनात है।
मुख्य सचिव की तरफ से कहा गया है कि फील्ड अधिकारी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से निरंतर संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए धन की कोई कमी नही है।
उन्होंने कहा कि कम पानी वाले क्षेत्र और बाढ़ संभावित क्षेत्रों से नागरिकों की सुरक्षित निकासी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। नागरिकों को जागरूक किया जाना चाहिए। वही, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को आवश्यकता पड़ने पर भोजन के पैकेज को तैयार करने के लिए कहा गया।
उन्होंने कहा इस काम के लिए सामाजिक संगठनों के और धार्मिक संगठनों के समन्वय से जरूरी सरकारी धनराशि का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
उन्होंने इस मौके पर तत्काल क्लोरीन की गोलियों के लिए धनराशि जारी करने को कहा। पशुपालन विभागों को कहा गया है कि वे पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए पहले से इंतजाम करें।
सभी जिलों डीसी ने इस बैठक में अपने आपके जिलों की स्थिति की जानकारी दी। वही, जल स्रोत विभाग ने बैठक में प्रदेश भर के जलाशयों की स्थिति की जानकारी दी।
भाखड़ा बांध में जलस्तर 1614.89 फीट और क्षमता 1680 फीट है। वही, पौंग बांध में जलस्तर 1350.63 फीट और क्षमता 1390 फीट है। वही, रणजीत सागर बांध की बात करें तो रणजीत सागर बांध में जलस्तर 1706.26 फीट है जबकि क्षमता 1731.99 फीट है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications