M&M Deal: भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने अपने कमर्शियल व्हीकल कारोबार को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने SML इसुजु लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। इस सौदे के बाद महिंद्रा का भारी वाहनों के बाजार में दबदबा बढ़ने की उम्मीद है।

555 करोड़ रुपए में हुई बड़ी डील
रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस अधिग्रहण के लिए 555 करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला किया है। कंपनी ने यह सौदा 650 रुपए प्रति शेयर की दर से तय किया है। इस डील के जरिए महिंद्रा, SML इसुजु में कुल 58.96% हिस्सेदारी खरीदेगी।
यह कदम महिंद्रा के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में विस्तार की रणनीति का हिस्सा है, जहां फिलहाल कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगभग 3% है। अब महिंद्रा का लक्ष्य है कि वह अपनी हिस्सेदारी को दोगुना कर करीब 6% तक पहुंचाए।
कैसे पूरा होगा अधिग्रहण
इस सौदे के तहत महिंद्रा, SML इसुजु के प्रमोटर सुमितोमो कॉरपोरेशन से 43.96% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके साथ ही, इसुजु मोटर्स लिमिटेड से भी 15% स्टेक का अधिग्रहण किया जाएगा। इस तरह कुल 58.96% हिस्सेदारी महिंद्रा के पास आ जाएगी।
कंपनी ने इस अधिग्रहण की जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है और बताया है कि यह प्रक्रिया भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की मंजूरी के बाद पूरी होगी। उम्मीद है कि यह अधिग्रहण वर्ष 2025 के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
ओपन ऑफर भी लाएगी महिंद्रा
सेबी (SEBI) के नियमों के अनुसार, जब कोई कंपनी किसी लिस्टेड फर्म में बड़ी हिस्सेदारी खरीदती है, तो उसे पब्लिक शेयरधारकों के लिए भी एक ओपन ऑफर देना होता है। इसी नियम के तहत महिंद्रा भी SML इसुजु के अन्य निवेशकों को अपने शेयर बेचने का मौका देगी। इस ओपन ऑफर के जरिए महिंद्रा अपनी हिस्सेदारी को और भी बढ़ा सकती है, जो कंपनी के लिए एक और फायदा हो सकता है।
महिंद्रा के लिए क्या है फायदा?
SML इसुजु लिमिटेड भारतीय बाजार में हल्के और मध्यम दर्जे के कमर्शियल वाहनों के लिए जानी जाती है। इस कंपनी के अधिग्रहण से महिंद्रा को कई तरह के फायदे होंगे:
भारी वाहनों के क्षेत्र में मौजूदगी बढ़ेगी। बिक्री नेटवर्क और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा। नए बाजारों में पहुंच बनाना आसान होगा। महिंद्रा के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विविधता आएगी। कुल मिलाकर, इस डील से महिंद्रा को अपने कमर्शियल वाहन कारोबार में बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। अधिग्रहण की प्रक्रिया पर नजर फिलहाल, इस अधिग्रहण को पूरा करने के लिए कई कानूनी और रेगुलेटरी मंजूरी की जरूरत होगी।
सबसे पहले, CCI से इजाजत लेनी होगी, ताकि बाजार में कॉम्प्टीशन को नुकसान न पहुंचे। उसके बाद ही यह सौदा अंतिम रूप ले सकेगा। महिंद्रा ग्रुप ने उम्मीद जताई है कि सभी औपचारिकताएं तय समय पर पूरी हो जाएंगी और 2025 के भीतर वह SML इसुजु के संचालन को अपने नियंत्रण में ले लेगा।
भविष्य की योजनाएं
महिंद्रा एंड महिंद्रा इस अधिग्रहण के बाद अपने भारी वाहनों के सेगमेंट में नए मॉडल लॉन्च करने की भी योजना बना रही है। साथ ही, कंपनी की कोशिश रहेगी कि एसएमएल इसुजु की तकनीकी क्षमताओं और अनुभव का फायदा उठाकर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करे।
कंपनी के शेयर्स
महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर्स इस डील के बाद आज यानी सोमवार को अच्छी शुरुआत के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का शेयर 1.74% की तेजी के साथ 2912 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 2862 रुपए पर क्लोज हुआ था।
कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 3276 रुपए फरवरी 2025 में टच किया था और कंपनी ने के शेयर्स 52 वीक लो 2001 रुपए अप्रैल 2024 में टच किया था। पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर्स में 4.98% का रिटर्न देखने को मिला है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications