Mukesh Ambani's son Anant wedding: 12 जुलाई 2024 को भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी देश ही नहीं पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी। एक साल बाद भी इस शादी की गूंज केवल यादों तक सीमित नहीं रही इसने कई क्षेत्रों में आर्थिक एक्टिविटी को तेज़ किया और लाखों लोगों की आजीविका पर अच्छा असर डाला।

एक शादी जिसने देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार दी
यह सिर्फ एक पारिवारिक आयोजन नहीं था। इसमें जुड़े हजारों लोगों को महीनों तक रोजगार मिला। इवेंट मैनेजमेंट से लेकर स्थानीय कलाकारों, खानपान, होटल, ट्रैवल और पारंपरिक कारीगरों तक हर सेक्टर को इससे कमाई और प्रचार दोनों मिला। यह भारत के भीतर "लोकल टू ग्लोबल" का एक बेहतरीन उदाहरण बना।
अंबानी की सोच राष्ट्र पहले मुनाफा बाद में
मुकेश अंबानी की सफलता केवल उनके कारोबार तक सीमित नहीं है। उन्होंने 'नेशन फर्स्ट' को अपनी नीति का हिस्सा बना लिया है। चाहे डिजिटल इंडिया का सपना हो हर घर इंटरनेट पहुंचाना हो या ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाना उनका हर कदम भारत के विकास की दिशा में उठाया गया है।
रोजगार नहीं आत्मनिर्भरता की राह
अंबानी न सिर्फ नौकरी दे रहे हैं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने पर भी ज़ोर दे रहे हैं। उनके द्वारा शुरू किए गए स्किल डिवेलपमेंट प्रोग्राम्स ने हजारों युवाओं को नई तकनीक और बिज़नेस स्किल सिखाई हैं। खासकर ग्रामीण भारत में ये एक क्रांतिकारी बदलाव की तरह देखा जा रहा है।
महिलाओं के लिए नई राहें खोल रहे हैं अंबानी
कॉर्पोरेट वर्ल्ड में महिला भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए अंबानी ग्रुप ने विशेष पहल की है। महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में लाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है, काम के लचीले घंटे दिए जा रहे हैं और परिवार व करियर को संतुलित रखने की पूरी सुविधा भी।
तकनीक और डिजिटल इंडिया में अच्छी भूमिका
जियो की शुरुआत से ही भारत ने डिजिटल दुनिया में लंबी छलांग लगाई है। सस्ते डेटा और 4G नेटवर्क ने गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंचाया। इससे शिक्षा, ई-कॉमर्स, डिजिटल बैंकिंग जैसी सेवाएं भी आम लोगों की पहुंच में आईं। ये सब संभव हो सका अंबानी की टेक्नोलॉजी में दूरदर्शिता के कारण।
शादी से मिली कमाई, लेकिन देश को मिला योगदान
अनंत अंबानी की शादी से कई छोटे कारोबारियों को बड़ी आमदनी का मौका मिला। लोकल आर्ट, पारंपरिक कपड़े, फूल, सजावट, फोटोग्राफी, परिवहन और सिक्योरिटी तक हर क्षेत्र में मांग और काम बढ़ा। ऐसे आयोजनों का असर महीनों तक चलता है, जिससे छोटी-छोटी इकॉनॉमी को मजबूती मिलती है।
अंबानी परिवार का विजन भारत को मजबूत बनाना है
अंबानी परिवार की यह भव्य शादी भारत की शक्ति, परंपरा और संभावनाओं का प्रतीक बन गई। मुकेश अंबानी के नेतृत्व में यह परिवार केवल धन कमाने में नहीं बल्कि देश को मजबूत बनाने में विश्वास करता है वो भी रोजगार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी इनोवेशन के रास्ते से।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications