Success Story: आज हम आपको अनिता डोंगरे की सफलता की कहानी बताने जा रहे है। अनिता डोंगरे एक सेलेब्रिटी डिजाइनर हैं। अनिता का अपना हाउस ऑफ अनिता डोंगरे नाम से क्लोदिंग ब्रांड है। आज उनकी कंपनी लगभग 1400 करोड़ रु की है लेकिन उनके लिए हालात हमेशा ऐसे ही नहीं रहे।
उनका सफर केवल 2 सिलाई मशीन से शुरू हुआ था। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में उनकी मां का पूरा साथ मिला। अनिता डोंगरे ने अपने दम पर अपनी मां के सपोर्ट से फैशन एंपायर खड़ा किया।

अनीता डोंगरे आज देश की सबसे मशहूर और अमीर फैशन डिजाइनर्स में से एक हैं। उनके ग्राहकों में कटरीना कैफ और अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर बियॉन्से शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीता डोंगरे के ब्रांड के कपड़े व एक्सेसरीज काफी महंगे होते हैं।
अनीता डोंगरे की मां एक गारमेंट स्टोर में कपड़े सिलने का कार्य करती थीं। यही से अनीता की रुचि गारमेंट्स में बढ़नी शुरू हुई। उन्होंने 19 वर्ष की आयु में इसी क्षेत्र में कार्य करने का ठान लिया।
अनिता के परिवार में इसका काफी विरोध हुआ। आमतौर पर ऐसी स्थिति में जैसा होता है वैसा ही अनीता के साथ भी हुआ। उन्हें रिश्तेदारों के ताने सुनने पड़े। लेकिन अनीता को उनकी मां का पूरा साथ मिला।
इसके बाद अनिता ने केवल 2 सिलाई मशीनों के साथ सोना कार्य शुरू किया। वह एक साल बाद पूरी तरह फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हो गईं।
ब्रांड का जन्म
अनीता डोंगरे ने देखा कि फैशन इंडस्ट्री में महिलाओं की संख्या कम है। अनीता को यह बात काफी खली और उन्होंने अपने स्टाइल से यूनिक कपड़ों को डिजाइन करना शुरू किया। उन्होंने भारतीय लिबाजों के साथ पश्चिम सभ्यता को मिलाना शुरू किया। उन्होंने दोनों सभ्यताओं के फैशन के मेल के साथ कपड़े तैयार किए।
हालांकि, कपड़े जब बेचने की बारी आई तो करीब सभी लोगों ने उन्हें कपड़े देने ही इनकार कर दिया। यह से उनका ब्रांड का सफर शुरू हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यह सिलसिला 270 स्टोर्स तक पहुंच चुका है। उनकी कंपनी आज लगभग 1 हजार 400 करोड़ रु की वैल्यू होल्ड करती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications