IDFC First Bank and IDFC Limited will merge: एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय के बाद एक और महाविलय होने जा रहा है। इस बार आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और आईडीएफसी लिमिटेड का विलय हो रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बोर्ड ने इस विलय के लिए मंजूरी दी है।
विलय की खबर के बाद आज आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज सुबह बैंक का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 78.50 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर ने आज 77.05 रुपये का न्यूनतम का स्तर और 81.50 रुपये का अधिकतम का स्तर बनाया है।

वहीं विलय की खबर के बाद आज आईडीएफसी लिमिटेड का शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। आज सुबह आईडीएफसी लिमिटेड का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 111.45 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर ने आज 107.80 रुपये का न्यूनतम का स्तर और 115.70 रुपये का अधिकतम का स्तर बनाया है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बोर्ड ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 155 शेयर के बदले आईडीएफसी फाइनेंस के शेयर धारकों को 100 शेयर ऐलाट करने का फैसला किया है। यह विलय इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ओर से शेयर बाजार को इसकी सूचना दे दी गई है। इसमें कहा गया है कि विलय से आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के कॉरपोरेट ढांचे का सरलीकरण हो जाएगा। इस विलय से बैंक को और बड़ा करने में मदद मिलेगी।
रेगुलेटरी फाइलिंग में दी जानकारी के अनुसार मर्जर के बाद बैंक की प्रति शेयर बुक वैल्यू में 4.9 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। बैंक की ओर से कहा गया है कि इस साल के अंत कर मर्जर पूरा करने कर लिया जाएगा।
31 मार्च 2023 तक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की कुल संपत्ति 2.4 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं बैंक का टर्नओवर 27,194.51 करोड़ रुपये था। इस बैंक ने 2437.13 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications