नई दिल्ली, दिसंबर 14। पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त बहुत जल्द किसानों के बैंक खातों में आने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक सरकार की तरफ से 15 दिसंबर 2021 को पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त का पैसा भेजा जा सकता है। इसके लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली तौर पर 11 करोड़ किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। मगर 10वीं किस्त से पहले मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2021 में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। आगे जानिए क्या है वो बड़ा बदलाव, जिसे पूरा न करने पर आपकी किस्त का पैसा रुक सकता है।
क्या है नया नियम
किसानों को अगली किस्त तभी मिलेगी जब वे ई-केवाईसी पूरा करेंगे। इसके बिना उनकी किस्त नहीं आएगी। यही वो नियम है जिसमें बदलाव किया गया है। सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी आधार को अनिवार्य कर दिया है। ई-केवाईसी को पूरा करने के लिए आगे बताई जाने वाले स्टेप्स को फॉलो करें।
ये है आसान प्रोसेस
सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। फिर वहां दाईं ओर आपको किसान कॉर्नर ऑप्शन दिखेगा। यहां आपको ईकेवाईसी लिंक मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना आधार नंबर और इमेज कोड डालें और सर्च बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी दर्ज करें। यदि दी गयी सभी जानकारी सही हो तो ईकेवाईसी पूरा हो जाएगा वरना नहीं।
सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक
हम आपकी सुविधा के लिए एक डायरेक्ट लिंक (https://pmkisan.gov.in/aadharekyc.aspx) भी साझा कर रहे हैं। सरकारी पोर्टल के अनुसार पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत सभी किसानों के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। आगे कहा गया है कि आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए किसान कॉर्नर में ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें।
घर बैठे निपटाएं ये काम
इस काम को आप घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के जरिए भी कर सकते हैं। बता दें कि सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में ही किसानों की मदद के लिए इस योजना के तहत 43,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वे किसान, जो पीएम किसान के दायरे में आते हैं, उन्हें सरकार से हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं। ये पैसा 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
किश्त के पैसे की चेकिंग ऐसे करें
वे किसान, जो पीएम किसान योजना के तहत लाभ के पात्र हैं, सरकार के आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर किसान कॉर्नर की मदद से बेनेफिशयरी स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। वहां होमपेज पर किसान कॉर्नर नामक सेक्शन दिखेगा, इसमें 'बेनेफिशयरी स्टेटस' नाम से एक टैब होगा। उस पर क्लिक करें। आप डायरेक्ट https://pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus.aspx लिंक पर भी जा सकते हैं। इस पेज पर पहुंचने के बाद, कोई एक डिटेल दर्ज करें, जिनमें आधार संख्या, पीएम किसान खाता संख्या या आपका पंजीकृत मोबाइल नंबर शामिल है। फिर डिटेल भरने के बाद, गेट डेटा ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर आप बेनेफिशयरी स्टेटस देख पाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications