नई दिल्ली, सितंबर 20। भारत सहित दुनिया भर के कई देशों में लॉटरी चलती है। ये लॉटरियां हर साल कई लोगों की किस्मत बदल देती हैं। जिन देशों में लॉटरी चलती है उनमें यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) भी शामिल है। यूएई की लॉटरी में कई भारतीय इनाम जीत कर करोड़पति बन चुके हैं। इसी सिलसिले में एक और भारतीय ने वहां करोड़ों का इनाम जीता है। ये हैं सज्जाद अली बट। आगे जानिए वो कितना इनाम जीते हैं।
कितनी राशि जीते
सज्जाद ने अल अंसारी एक्सचेंज ब्रांच के जरिए भारत में 2,327 दिरहम यानी 50,422 रुपये भेजे। फिर उन्हें यूएई के अल अंसारी एक्सचेंज के सालाना होने वाले लकी ड्रॉ में विजेता चुना गया। सज्जाद ने पूरे 1 मिलियन दिरहम जीते हैं, जो भारतीय मुद्रा में 2 करोड़ रुपये से अधिक होते हैं। वह सालाना ड्रॉ के नौवें करोड़पति थे।
जानिए पूरी कहानी
सज्जाद जैसे लोग जो यूएई में काम करते हैं वे अल अंसारी एक्सचेंज के जरिए वहां से अपने घरों को पैसा भेजते हैं। सज्जाद का परिवार भारत में रहता है। वह उनके लिए वहां से हर महीने पैसा भेजते थे। उन्होंने हाल ही में भी अपने परिवार को 2,327 दिरहम भेजे थे। इन पैसों को सज्जाद ने अल अंसारी एक्सचेंज के जरिए भेजा। इससे वे उनकी सालाना होने वाली लकी ड्रॉ प्रतियोगिता के लिए चुने गये। लकी ड्रॉ की अनाउंसमेंट हुई तो सज्जाद विजेता बने।
बदल गयी जिंदगी
कंपनी द्वारा सज्जाद को विजेता चुना गया। इससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें एक्सचेंज ने 2.1 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने की जानकारी दी। कई और लोगों को भी कई अन्य तरह के पुरस्कार दिए गए हैं।
यमन के व्यक्ति ने जीती मर्सिडीज
यमनी प्रवासी साबरी अलोज़ैबी ने एक बिल्कुल नई मर्सिडीज बेंज जीती, जबकि नेपाल के एक प्रवासी जुनैद अहमद सज्जाद ज़हीर और एक पाकिस्तानी नागरिक केशर हम बहादुर कार्की ने आधा-आधा किलोग्राम सोना जीता।
7 मिलियन से अधिक एंट्रीज
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ड्रॉ अल अंसारी एक्सचेंज के वरिष्ठ अधिकारियों, दुबई में अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग और मीडिया के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। अल अंसारी एक्सचेंज के सीओओ अली अल नज्जर के अनुसार हमें अगस्त 2022 में एक और सफल वार्षिक समर प्रमोशन की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जिसमें 7 मिलियन से अधिक प्रविष्टियां हैं।
आईफोन भी बंटे
अल अंसारी एक्सचेंज ने अभियान के साप्ताहिक ड्रॉ के दौरान 12 आईफोन 13 स्मार्टफोन भी दिए। साथ ही आठ चयनित ग्राहकों के लिए 95,000 दिरहम का नकद पुरस्कार भी दिया। ड्रॉ अल अंसारी एक्सचेंज ऐप, डिजिटल चैनलों के साथ-साथ कंपनी की 220 से अधिक शाखाओं में से किसी के माध्यम से किए गए सभी योग्य लेनदेन के लिए खुला था। इससे पहले इसी साल केरल के रहने वाले एक शख़्स ने यूएई में लॉटरी जीती थी। वे अबु धाबी में एक प्राइवेट शेफ की नौकरी करते थे। उनकी यूएई में एक रैफल ड्रा के जरिए बंपर लॉटरी निकली। इस लॉटरी में उन्होंने पांच लाख दिरहम यानी करीब एक करोड़ रुपये जीते। वे पिछले 24 साल से लॉटरी के टिकट्स खरीद रहे थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications