नई दिल्ली, जुलाई 4। मार्केट में स्मार्टफोन तो बहुत उपलब्ध हैं, मगर आईफोन के लेवल का शायद ही कोई फोन हो। मगर आईफोन की कीमत बहुत अधिक है और इसीसिए यह आम आदमी के बजट से बाहर है। पर इसे खरीदने का एक रास्ता है। दरअसल फ्लिपकार्ट और अमेजन पर अकसर स्मार्टफोन्स पर ऑफर आते रहते हैं। इनमें ग्राहकों को आईफोन पर भी छूट पाने का ऑफर मिलता है। इस समय फ्लिपकार्ट पर आईफोन पर भारी छूट मिल रही है। आगे जानिए क्या है पूरा ऑफर।
क्या है पूरा ऑफर
जो ऑफर चल रहा है उसके तहत आप फ्लिपकार्ट से 50000 रुपये से कम कीमत पर ऐप्पल का आईफोन 12 मिनी खरीद सकते हैं। इस ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर न केवल डिस्काउंट के जरिए फोन की कीमतों में भारी कटौती की गयी है, बल्कि ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर्स के साथ बैंक ऑफर्स की भी पेशकश की जा रही है। अगर आप आईफोन पर ऑफर्स का इंतजार कर रहे थे तो यही मौका है ऐप्पल आईफोन 12 मिनी को खरीदने का।
फोन के फीचर्स
आईफोन 12 मिनी का 64 जीबी वेरिएंट 5.4 इंच सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप (12+12 मेगापिक्सेल) से लैस है। इसमें 12 मेगापिक्सेल का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही यह नेक्स्ट जनरेशन न्यूरल इंजन प्रोसेसर के साथ ए14 बायोनिक चिप पर चलता है। आपको यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 16 प्रतिशत की छूट के साथ मिलेगा।
29 रु का एक्स्ट्रा चार्ज
आपको 29 रु का एक अतिरिक्त भुगतान करना होगा। ये पैसा आपसे सेफ्टी पैकेजिंग शुल्क के रूप में लिया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर आईफोन मिनी 16 प्रतिशत की छूट के साथ 49,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन पर सीधे-सीधे 9,901 रुपये की बचत हो रही है। यह ऑफर आईफोन के सभी कलर वेरिएंट पर मिलेगा। इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत आप पुराना फोन एक्सचेंज करके 12,500 रुपये तक बचा सकते हैं।
कितना मिलेगा एक्सचेंज बेनेफिट
एक्सचेंज ऑफर का फायदा आपको कितना मिलेगा ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप जिस फोन एक्सचेंज कर रहे हैं उसकी स्थिति और मॉडल कौन सा है। बताते चलें कि एक्सचेंज ऑफर के साथ साथ फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स और फ्रीबीज भी ऑफर कर रही है। इस पर बैंक ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक लिया जा सकता है।
ये हैं बाकी फायदे
आईफोन 12 मिनी के साथ जो अन्य फ्री बेनेफिट दिए जा रहे हैं उनमें बायजूस 3 लाइव क्लासेस, गाना प्लस सब्सक्रिप्शन और 201 रु की कीमत का बिटकॉइन शामिल है। फोन खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट पर जाएं और आईफोन 12 मिनी सर्च करें। आप जिस आईफोन को खरीदना चाहते हैं उसका वेरिएंट चुनें। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके आईफोन 12 मिनी खरीदना चाहते हैं तो 'बाय विद एक्सचेंज' पर क्लिक करें। बाय नाउ पर क्लिक करें और पेमेंट करें। भुगतान करते समय आप आईफोन पर पेश किए जा रहे किसी भी बैंक ऑफ़र के लिए भी आवेदन कर सकते हैं यदि आपके पास वो कार्ड है जिस पर ऑफ़र उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications