नई दिल्ली, अप्रैल 20। देश में अभी भी एक बड़ी संख्या बेरोजगारों की है। ये एक सबसे बड़ी समस्या है। लाखों युवा पढ़े-लिखे होने के बावजूद अभी भी बेरोजगार हैं। ऐसे युवा रोजगार के लिए हाथ-पांव मारते हैं, मगर कामयाब नहीं हो पाते। पर ऐसे युवाओं के लिए कई राज्य सरकारें खास योजनाएं चलाती हैं। वे अपने राज्य के बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता देती हैं। इन योजनाओं के जरिए पढ़े-लिखे युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है, ताकि वे अपना गुजारा कर सकें। राजधानी दिल्ली में भी सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे रही है। जिन शिक्षित युवाओं के पास नौकरी नहीं है, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से भत्ता दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार ऐसे युवाओं के लिए दिल्ली बेरोजगारी भत्ता योजना चला रही है। आगे जानिए इस योजना के तहत दिल्ली सरकार से भत्ता लेने का तरीका।
कितना मिलता है भत्ता
दिल्ली सरकार उन युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देती है, जो ग्रेजुएशन कर चुके हैं। वहीं प्रोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके बेरोजगार युवाओं के लिए यह भत्ता राशि हर महीने 75,00 रुपये होती है। ये एक आर्थिक सहायता मुहैया कराने वाली योजना है।
क्या करना होगा
ध्यान रहे कि दिल्ली में बेरोजगारी भत्ता पाने का एक नियम है। ये भत्ता सिर्फ वे युवा प्राप्त कर सकते हैं, जो एम्पलॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्ट्रेशन कराएं। यानी दिल्ली में बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए एम्पलॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन से ये पता चलता है कि कितने युवक इस समय राज्य में बेरोजगार हैं। जब तक वे नौकरी नहीं हासिल कर पाते, उन्हें हर माह ये भत्ता दिया जाता है।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
बेरोजगार युवाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है तो उन्हें आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की मार्कशीट चाहिए होगी। साथ ही उन्हें पासपोर्ट साइज फोटो भी चाहिए होंगे।
क्या है प्रोसेस
बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए सबसे पहले https://jobs.delhi.gov.in/ पर जाना होगा। यहां होम पेज पर आपको 'जॉब सीकर' ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा। इसमें सारी डिटेल भरें। साथ ही शैक्षिक योग्यता दर्ज करें। अंत में फॉर्म सबमिट कर दें। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा। इसके जरिए आप लॉगिन कर सकेंगे।
आगे की प्रोसेस
रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से करें लॉगिन और उसके बाद जॉब सीकर के विकल्प से एडिट या अपडेट प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करें, जिससे एक नया पेज खुल कर आपके सामने आएगा। यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करें। इससे आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications