IPO Alerts: टेक-संचालित निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता कंपनी एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आज बुधवार यानी 18 जून को रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया. कंपनी इस पब्लिक ऑफरिंग के जरिए 499.60 करोड़ रुपए जुटाने का टारगेट लेकर चल रही है. IPO खुलने से पहले एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस ने मंगलवार यानी 17 जून को समाप्त हुई बोली में एंकर निवेशकों से 225 करोड़ रुपए जुटाए हैं.
एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस IPO
एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस IPO एक बुक-बिल्ट निर्गम है, जिसमें बिक्री के लिए कोई प्रस्ताव (OFS) कंपोनेंट नहीं है, बल्कि पूरी तरह से 22.5 मिलियन इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है.
एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस ने नेट ऑफरिंग का 75 फीसदी से कम भाग योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए 10 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और 15 फीसदी से ज्यादा भाग गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित किया है.
एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस IPO का प्राइस बैंड
एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस का आईपीओ 210-222 रुपए प्रति शेयर के प्राइस बैंड फिक्स है, जिसमें 67 शेयरों का लॉट साइज है. इस लिहाज से निवेशक एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ के न्यूनतम 67 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं.
एक रिटेल निवेशक को एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ के एक लॉट के लिए बोली लगाने के लिए न्यूनतम 14,874 रुपए और अधिकतम 13 लॉट या 871 शेयरों के लिए 1,93,362 रुपए की आवश्यकता होगी.

एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस का ग्रे मार्केट प्रीमियम
पब्लिक इश्यू के खुलने से पहले एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस के नॉन-लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में अच्छा प्रीमियम दे रहे. अनौपचारिक बाजार एक्विटीज पर नज़र रखने वाले सूत्रों ने बताया कि एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस के शेयर करीब 247 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार करते देखे गए, जो इश्यू प्राइस के अपर बैंड पर ₹25 या 11.26 फीसदी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) दर्शाता है.
एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ का अलॉटमेंट डेट
एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ में बोली लगाने के लिए तीन दिवसीय सदस्यता विंडो शुक्रवार यानी 20 जून 2025 को बंद होने वाली है. सदस्यता विंडो बंद होने के बाद एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ शेयरों के अलॉटमेंट का आधार सोमवार यानी 23 जून 2025 को तय होने की संभावना है.
एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ का लीड मैनेजर
एमयूएफजी इंटाइम इंडिया (पहले लिंक इंटाइम इंडिया) एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ के रजिस्ट्रार के रूप में कार्यरत है, जबकि बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स में जेएम फाइनेंशियल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट (पूर्व में एडलवाइस सिक्योरिटीज के रूप में जाना जाता था) शामिल हैं.
एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस का कारोबार
2021 में स्थापित एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस कंस्ट्रक्शन और बुनियादी ढांचा कंपनियों को आसानी से सामग्री खरीदने और अपने फाइनेंस का स्मार्ट तरीके से मैनेज करने में मदद करता है. एरिसइन्फ्रा विस्तार कर रहे निर्माण सामग्री बाजार में एक बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) प्रौद्योगिकी-संचालित कंपनी है.
कंपनी खरीद प्रक्रिया को डिजिटाइज़ और सरल बनाने, एक कुशल एंड-टू-एंड ग्राहक अनुभव प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करती है. उत्पाद पोर्टफोलियो में जीआई पाइप (स्टील), एमएस वायर (स्टील), एमएस टीएमटी बार (स्टील), ओपीसी बल्क (सीमेंट) और अन्य शामिल हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications