Stock market situation after election results: शेयर बाजार के विश्लेषकों के अनुसार अगले हफ्ते वैश्विक रुझान, विदेशी निवेशकों की व्यापारिक गतिविधि, राज्य चुनावों के नतीजे और आरबीआई के ब्याज दर निर्णय प्रमुख कारक रहेंगे। वहीं वैश्विक बाजार का मूड इस वक्त शानदार नजर आ रहा है। वहीं जानकारों का कहना है कि अच्छी जीडीपी आंकड़ों के बाद आई शेयर बाजार की तेजी कल भी नजर आ सकती है। ऐसे में निवेशकों को शेयर बाजार में सोच समझ कर ही इस वक्त निवेश करना चाहिए।
इसके अलावा शेयर बाजार अगले हफ्ते कुछ अन्य बातों पर भी नजर रखेंगे। आर्थिक डेटा के मोर्चे पर, सेवा क्षेत्र के लिए पीएमआई (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) डेटा की घोषणा मंगलवार को होगी। वहीं आरबीआई के ब्याज दर फैसले की घोषणा भी शुक्रवार को होगी।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ के अनुसार अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में इस वक्त नरमी है, जिससे बाजार को मजबूती मिल रही है। इन सबका का असर शेयर बाजार पर दिखाई देगा। वहीं गौर ने कहा कि राजनीतिक मोर्चे पर, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे शेयर बाजार पर असर डालेंगे। उन्होंने कहा कि एक स्थिर राजनीतिक माहौल निवेशकों का विश्वास बढ़ा सकता है और बाजार को ऊंचा उठा सकता है। घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े, वैश्विक शेयर बाजारों के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल भी रुझान तय करेंगे।
शेयर बाजार घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक डेटा, वैश्विक बांड यील्ड, डॉलर सूचकांक के मूवमेंट, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निवेश गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देंगे। ऐसे में निवेशकों को सावधानी के साथ ट्रेड करना चाहिए। नहीं तो नुकसान भी संभव है।
मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा कि अगले सप्ताह आने वाली घटनाएं बाजार को प्रभावित करेंगी जैसे कि भारत, अमेरिका और यूके जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के लिए एसएंडपी सर्विसेज पीएमआई डेटा, अमेरिका के शुरुआती बेरोजगार आंकड़े, रोजगार दर, गैर-कृषि पेरोल और भारत के ब्याज दर निर्णय।
वहीं पिछले हफ्ते, बीएसई बेंचमार्क 1,511.15 अंक या 2.29 प्रतिशत उछल गया, जबकि निफ्टी 473.2 अंक या 2.39 प्रतिशत चढ़ गया। शुक्रवार को निफ्टी 134.75 अंक या 0.67 प्रतिशत चढ़कर 20,267.90 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान, बेंचमार्क अपने इंट्रा-डे रिकॉर्ड उच्च स्तर 20,291.55 पर पहुंच गया था। एफआईआई से नए सिरे से आशावाद और सकारात्मक यूरोपीय बाजार संकेतों के कारण खरीदारी ने बेंचमार्क निफ्टी को एक नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ वीपी (अनुसंधान) प्रशांत तापसे के अनुसार अनिश्चित वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत एक ब्राइट स्पॉट बनाएं हुए है, क्योंकि मजबूत जीडीपी और विनिर्माण संख्या जैसे हालिया डेटा संकेतकों के साथ-साथ अमेरिकी बांड की यील्ड में गिरावट जैसे बाहरी कारक बाजार को अच्छी स्थिति में बनाए हुए हैं।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि इस सप्ताह, निवेशकों का ध्यान ज्यादातर अमेरिका, भारत और चीन से जारी होने वाले सेवा पीएमआई डेटा पर केंद्रित होगा। इसके अलावा, आरबीआई नीति बैठक भी होगी। नवंबर में एफआईआई की क्रमिक वापसी सकारात्मक गति जारी रहने का संकेत देती है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications