नई दिल्ली, सितंबर 30। इस समय शेयर बाजार को ऑटो को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों से सहारा मिल रहा है। इससे बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 24 सितंबर 2021 को 60,000 के स्तर को पार कर गया। सेंसेक्स को 10,000 अंक बढ़ने (50 हजार से 60 हजार तक पहुंचने) में लगभग 8 महीने लग गए। इसने 21 जनवरी 2021 को 50,000 का स्तर छुआ था। इन 8 महीनों में कुल 42 स्टॉक मल्टीबैगर स्टॉक बन गए हैं। मल्टीबैगर उन शेयरों को कहा जाता है, जो निवेशकों को भारी रिटर्न दें। कुछ स्टॉक ऐसे भी हैं, जिन्होंने 2021 में 100 प्रतिशत से कम रिटर्न दिया है, लेकिन लंबी अवधि में, इन शेयरों ने अपने शेयरधारकों को और भी भारी रिटर्न दिया है। एस्ट्रल का शेयर इनमें से एक हैं।
एक साल में दोगुना हुआ शेयर
एस्ट्रल का शेयर बीते एक साल में करीब 135 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 30 सितंबर 2020 को यह 918.60 रु पर था, जबकि आज 2160 रु के आस-पास है। यानी पूरे एक साल में इस शेयर ने 1241.40 रु या 135.14 फीसदी की मजबूती हासिल की है। 135 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि इस शेयर ने निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है।
1 लाख रु से बन गए 2.35 लाख रु
अगर किसी ने एक साल पहले किसी ने एस्ट्रल के 1 लाख रु के शेयर खरीदे हों तो उसकी निवेश राशि आज की तारीख में 135 फीसदी रिटर्न के साथ 2.35 लाख रु हो गयी होगी। 2021 में अब तक एस्ट्रल के शेयर ने करीब 65 फीसदी रिटर्न दिया है। इस दौरान कंपनी का शेयर 1309.76 रु से चढ़ कर 2,160 रु तक पहुंचा है। 9 महीनों में 65 फीसदी रिटर्न काफी बेहतर है।
क्या है बिजनेस
एस्ट्रल की वेबसाइट के अनुसार एस्ट्रल पाइप्स की स्थापना 1996 में भारत में प्लंबिंग और ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण के उद्देश्य से की गई थी। आज ये लाखों घरों की जरूरतों को पूरा करती है, जबकि भारत की रियल एस्टेट इंडस्ट्री में भी योगदान देती है। एस्ट्रल पाइप्स का टार्गेट वास्तव में एक वैश्विक, बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनी बनना है, जो अपने ग्राहकों को क्वालिटी प्रोडक्ट्स और सर्विस प्रोवाइड करती है।
एस्ट्रल के नतीजे
एस्ट्रल के नतीजों पर नजर डालें तो पिछले साल की जून तिमाही में इसकी इनकम 316.50 करोड़ रु रही थी, जो 2021 की समान तिमाही में बढ़ कर 517.20 करोड़ रु रही। इस दौरान एस्ट्रल का मुनाफा 16.50 करोड़ रु से बढ़ कर 57.70 करोड़ रु रहा। एस्ट्रल कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय करीब 43,398 करोड़ रु है।
कैसा है शेयर बाजार
भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी 50 गुरुवार को अस्थिर सेशन में नुकसान में हैं। अन्य एशियाई बाजारों में कमजोरी से भी निवेशकों का मनोबल कमजोर और प्रभावित हुई। आईटी और चुनिंदा वित्तीय शेयरों में नुकसान ने बाजार को नीचे धकेला। हालांकि फार्मास्युटिकल और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में बढ़त ने गिरावट को सीमित कर दिया। खबर लिखे जाने तक निफ्टी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 17,647.45 पॉइंट्स पर है। वहीं सेंसेक्स 0.32 फीसदी फिसल कर 59,223.49 पर है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications