Success Story: तकनीकी के विकास ने काफी कम आयु में युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के अवसर दिए हैं। कई सारे युवाओं ने इसका लाभ उठाकर जीरो से शुरू कर कुछ ही वर्ष में करोड़ो की कंपनी के मालिक बन गए है।
आज हम आपको एक ऐसे ही युवा के बारे में बताने जा रहे है। जिनका नाम यश जैन हैं। यश जैन निंबसपोस्ट के फाउंडर और सीईओ है। उन्होंने महज 18 वर्ष की आयु में निंबसपोस्ट की शुरुआत की थी। आज उनकी कंपनी ई-कॉमर्स सेक्टर में करोड़ों का बिजनेस कर रही है।

यश जैन मूल रूप से भिलाई, छत्तीसगढ़ के रहने वाले है। यश अपनी एक उद्यमी के रूप में अपनी सफलता का श्रेय अपने बेहतर एजुकेशनल बैकग्राउंड को देते हैं तो फिर आइए जानते हैं इनके बारे में।
निंबसपोस्ट की स्थापना वर्ष 2018 में हुई थी। यह ई-कॉमर्स कंपनियों को कठिनाई रहित शिपिंग सॉल्यूशन मुहैया कराती है। इस स्टार्टअप का मुख्य लक्ष्य ई-कॉमर्स कंपनियों के सामने आने वाली डेली लाइफ की परेशानियों का समाधान करना है।
यह अपनी कस्टमर सपोर्ट के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और व्यापक पहुंच के लिए जानी जाती है। घरेलू शिपिंग और इंटरनेशनल शिपिंग से लेकर विश्व भर में स्टोरेज सर्विसेज और सप्लाई सर्विसेज तक,कंपनी ने भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन्स के लिए प्रतिष्ठा हासिल की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निंबसपोस्ट ने वर्ष 2022 में वार्षिक 50 करोड़ रु का बिजनेस हासिल किया था। फेडएक्स, ब्लू डार्ट, डेल्हीवरी, गति, एक्सप्रेसबीज और शैडोफैक्स जैसे प्रमुख डिलीवरी पार्टनर्स के साथ मिलकर निंबसपोस्ट हर दिन करीब 2 मिलियन से ज्यादा ट्रांजेक्शन संभालती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की इस सफलता के पीछे एआई तकनीक का इस्तेमाल और 500 से भी ज्यादा इंजीनियरों और लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट्स वाली एक समर्पित टीम की मेहनत है।
इसमें काम करने वाले अधिकतर कर्मचारी युवा है। 25 साल से 40 साल की आयु के टीम सदस्यों के साथ अपने ग्राहकों को हाई क्वॉलिटी वाली सर्विसेज की डिलीवरी सुनिश्चित करता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications