Atal Pension Yojana: बुढ़ापे की चिंता हर किसी को होती है, खासकर तब जब न तो कोई पेंशन योजना हो और न ही इनकम का कोई नियमित स्रोत। ऐसे में सरकार की अटल पेंशन योजना (APY) उन लोगों के लिए बड़ा सहारा बनकर सामने आई है, जो कम कमाई में भी बुढ़ापे के लिए कुछ बचाना चाहते हैं।

18 से 40 साल की उम्र वाले लोग उठा सकते हैं फायदा
अगर आपकी उम्र 18 साल से 40 साल के बीच है और आप इनकम टैक्स नहीं भरते, तो आप इस योजना के लिए योग्य हैं। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपनी उम्र के अनुसार छोटी-छोटी किस्तों में निवेश कर सकते हैं और 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹1,000 से ₹5,000 तक की पेंशन पा सकते हैं।
बैंक अकाउंट से सीधे होगा योगदान विकल्प आपकी सुविधा के अनुसार
इस योजना में निवेश करने के लिए आपको बैंक अकाउंट की जरूरत होगी। योगदान की रकम हर महीने, हर तीन महीने या हर छह महीने में आपके खाते से कटती है यह आप खुद तय कर सकते हैं। एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको 60 साल की उम्र तक नियमित अंशदान करना होता है।
5000 रुपए की पेंशन के लिए कितना करना होगा निवेश?
निवेश की रकम इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ उदाहरण के रुप में:
18 साल की उम्र में शुरुआत करें तो हर महीने सिर्फ ₹210 देने होंगे
25 साल की उम्र में ₹376 मासिक, ₹1121 तिमाही या ₹2219 छमाही देना होगा
30 साल की उम्र में ₹577 मासिक, ₹1720 तिमाही या ₹3405 छमाही अंशदान देना होगा
35 साल की उम्र में यह रकम ₹902 मासिक तक पहुंचती है
40 की उम्र में शुरुआत करें तो आपको करीब ₹1454 हर महीने जमा करने होंगे
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान
बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जरूरी है। अगर पहले से बैंक अकाउंट है तो उसे APY से लिंक कराना होगा। मासिक, तिमाही या छमाही विकल्प चुन सकते हैं
क्यों फायदेमंद है अटल पेंशन योजना?
आसान और भरोसेमंद स्कीम
बुढ़ापे में निश्चित पेंशन की सुविधा, सरकार भी कुछ हिस्से में योगदान देती है (कुछ शर्तों पर) यह पैसा टैक्स फ्री होता है रजिस्ट्रेशन और भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमैटिक है।
कम इनकम में बड़ी राहत
अगर आप अभी युवा हैं और भविष्य के लिए कुछ सुरक्षित करना चाहते हैं, तो अटल पेंशन योजना आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। थोड़े-थोड़े पैसे जमा करके आप 60 की उम्र के बाद एक नियमित आय का जरिया बना सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications