नयी दिल्ली। इकेल्ट्रिक स्कूटरों का ट्रेंड रफ्तार पकड़ता जा रहा है। पहले के मुकाबले अब ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं। ऑटो कंपनियां (कार और दोपहिया दोनों) भी नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रही हैं। बजाज और हीरो जैसी बड़ी कंपनियों के अलावा कुछ स्टार्ट-अप कंपनियों ने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। इन्हीं में एक है एथर एनर्जी। एथर एनर्जी एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। मगर इससे पहले ही कंपनी ने बेचे जाना वाले स्कूटरों को वापस खरीदने की एक खास स्कीम पेश कर दी है। आइए जानते हैं क्या है स्कीम।
3 साल बाद वापस खरीद लेगी स्कूटर
एथर एनर्जी 450एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मगर इससे पहले ही कंपनी ने एक बायबैक योजना का ऐलान किया है जिसके तहत तीन साल पूरे होने के बाद कंपनी आपसे स्कूटर वापस खरीद लेगी। आप स्कूटर खरीदने के बाद 3 साल चला कर वापस कंपनी को बेच सकते हैं। इससे आपको स्कूटर के बदले ठीक-ठाक पैसा मिलेगा। आइए जानते हैं कंपनी कितना पैसा वापस देगी।
85000 रु मिलेंगे वापस
इस सेगमेंट में इस तरह का पहला प्रोग्राम है। बता दें कि कंपनी के नए एथर 450एक्स स्कूटर की कीमत 1.39 लाख रु होगी। 3 साल चलाने के बाद वापस कंपनी को बेचने पर आपको 85,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इस तरह देखा जाए तो आपको 54000 रु में 3 साल के लिए ये स्कूटर मिलेगा। यानी 1 साल के लिए 18000 रु।
क्या है कंपनी का मकसद
कंपनी का मकसद इस प्रोग्राम के पीछे लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ आकर्षित करना है। एथर ने कहा है कि जो ग्राहक बाइक की प्री-बुकिंग कर चुके हैं, वे जल्द ही अपनी पूरा पेमेंट कर सकेंगे। दिवाली के आस-पास से इसकी डिलिवरी की शुरुआत होगी। बता दें कि एथर ने एक लीजिंग प्लान (किराये पर वाहन) भी पेश किया है।
क्या है लीजिंग प्लान
एथर ने एक नया लीजिंग प्लान भी पेश किया है। इसके तहत ग्राहक एथर 450एक्स के लिए डाउनपेमेंट के रूप में 25,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच कितनी भी पेमेंट कर सकते हैं। मासिक किराया 3,900 रुपये से शुरू होता है जिसमें नियमित सर्विसेज और रखरखाव के लिए पेमेंट शामिल है। आप 12 महीने बाद लीजिंग कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर सकते हैं और आपको पूरा 100 फीसदी कैशबैक (डाउनपेमेंट) मिलेगी।
कहां-कहां है लीजिंग सर्विस
यह लीजिंग सर्विस इस समय बैंगलोर और चेन्नई में उपलब्ध है। कंपनी का इरादा रेस्पोंस के आधार पर इसे बाकी शहरों में शुरू करने का है। एथर देश भर के शहरों में चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित कर रही है। ये 135-140 पब्लिक चार्जिंग पॉइंट लगा रही है। एथर के मुताबिक अगले साल मार्च तक इन स्टेशनों पर चार्जिंग मुफ्त में होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications