Multibagger Stock: शेयर मार्केट में नवरात्रि के बाद से जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। इसी कड़ी में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (6 अक्टूबर) को घरेलू शेयर बाज़ार में बंपर उछाल आई और दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
इस बीच एक स्मॉलकैप कंपनी का शेयर पिछले कुछ दिनों से रॉकेट बना हुआ है। सोमवार को इस शेयर में 20 फीसदी की उछाल दर्ज हुई और इसके साथ स्टॉक 52 सप्ताह के अपने नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस कंपनी के शेयर का भाव पिछले 1 महीने में दोगुना हो गया है। यानी एक महीने में ही निवेशकों को पैसा दोगुना हो गया है।

हम जिस कंपनी के शेयर की बात कर रहे हैं उसका नाम अटलांटा लिमिटेड (Atlantaa Ltd) है। अटलांटा के शेयर सोमवार को BSE में 20 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 67.15 रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। पिछले 5 दिन में अटलांटा लिमिटेड के शेयरों में 67 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।
कंपनी के शेयर शुक्रवार को भी BSE में 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 55.96 रुपये पर बंद हुए थे। अटलांटा लिमिटेड के शेयरों में यह उछाल नवरत्न कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल से एक मेगा ऑर्डर मिलने के बाद से देखी जा रही है।
कंपनी के मिला है 2485 करोड़ रुपये का ऑर्डर
स्मॉलकैप कंपनी अटलांटा लिमिटेड (Atlantaa Limited) को नवरत्न कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल से 2485 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर मिला है। अटलांटा लिमिटेड ने 30 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसने इरकॉन इंटरनेशनल के साथ एक एग्रीमेंट किया है। यह एग्रीमेंट महाराष्ट्र में भंडारा-गढ़चिरौली एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के कंस्ट्रक्शन के लिए है। कंपनी को ऑर्डर मिलने के बाद इसके मार्केट कैप से चार गुना से ज्यादा बढ़ा है।
अटलांटा लिमिटेड का मार्केट कैप सोमवार को 533 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। अटलांटा लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 67.15 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 27.50 रुपये है। खबर लिखे जाने तक दोपहर के 1:54 बजे स्टॉक बीएसई पर 16.87 फीसदी की उछाल के बाद से 65.38 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
1 महीने में दोगुना हुआ भाव
बता दें कि स्मॉलकैप स्टॉक अटलांटा लिमिटेड के शेयर के भाव एक महीने में करीब दोगुना हो गए हैं। कंपनी के शेयर 8 सितंबर 2025 को 33.62 रुपये पर थे। अटलांटा लिमिटेड के शेयर 6 अक्टूबर 2025 को 67.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयर 39.56 रुपये से बढ़कर 67 रुपये के पार जा पहुंचे हैं।
अगर पिछले छह महीने की बात करें तो अटलांटा लिमिटेड के शेयरों में 130 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर पिछले 5 साल में 900 पर्सेंट से अधिक उछले हैं। अटलांटा लिमिटेड के शेयर 9 अक्टूबर 2020 को 6.54 रुपये पर थे। ऐसे में देखें तो निवेशकों को करीब 10 गुना रिटर्न मिला है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications