नयी दिल्ली। एटीएम बहुत कॉमन और काफी ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सर्विस है। अधिकतर लोग हफ्ते में कई बार एटीएम का इस्तेमाल करते हैं। आपको मालूम होगा कि अब बैंकों ने एटीएम से फ्री लेन-देन की लिमिट तय कर दी है। इससे अधिक लेन-देन पर आपके प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज लिया जाता है। पर एटीएम से लेन-देन के मामले में एक और चार्ज वसूला जाता है। इसकी जानकारी अधिक लोगों को नहीं है। अगर आप एटीएम से पैसा निकालने की सोच रहे हैं तो पहले इस लगने वाले शुल्क के बारे में जान लीजिए।
नहीं होना चाहिए लो-बैलेंस
यदि आप कभी भी एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं तो पहले ये चेक कर लें आपके खाते में कितना बैलेंस हैं। दरअसल अगर आपके खाते में कम बैलेंस हुआ और एटीएम पर ट्रांजेक्शन फेल हो गई तो आपको जुर्माना देना होगा। अक्सर लोग ये भूल जाते हैं कि खाते में कितना बैलेंस है और एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश करते हैं। पर ऐसे में एक तो ट्रांजेक्शन नहीं होती, दूसरे उन्हें जुर्माने का भी सामना करना पड़ता है। बैंक लो-बैलेंस के कारण एटीएम ट्रांजेक्शन फेल होने पर चार्ज लेते हैं।
कैसे लगता है चार्ज
बेहतर ये है कि आप जब भी एटीएम से कैश निकालने जाएं तो एक बार पहले बैलेंस जरूर चेक कर लें। अब तो बैंक बैलेंस चेक करने के कई रास्ते हैं। मोबाइल से ही कई तरीकों से बैलेंस चेक किया जा सकता है। अगर आपका बैलेंस लो हुआ और आप एटीएम से कैश निकालने की ट्राई करें तो स्क्रीन पर Insufficient Funds मैसेज देखने को मिलेगा। यही कारण बनेगा आपसे शुल्क वसूले जाने का।
हर बैंक लेता है चार्ज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई सहित आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और यस बैंक आदि सभी बैंक लोन बैलेंस के चलते एटीएम ट्रांजेक्शन फेल होने पर चार्ज वसूलते हैं। मगर हर बैंक का शुल्क अलग-अलग है। आगे हम आपको बताएंगे कि कौन बैंक एटीएम ट्रांजेक्शन फेल होने पर बैंक कितना शुल्क लेता है।
एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक
बात देश के तीन बड़े बैंक एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक की करें तो ये फेल ट्रांजेक्शन के लिए अधिकतम 25 रु का चार्ज लेते हैं। इनमें एसबीआई 20 रु सहित जीएसटी, एचडीएफसी बैंक 25 रु सहित टैक्स और आईसीआईसीआई बैंक भी प्रति फेल लेन-देन के लिए 25 रु का चार्ज देना होगा।
एक्सिस बैंक, यस बैंक और आईडीबीआई बैंक
आईडीबीआई बैंक आपसे ऐसी हर फेल लेन-देन के लिए 20 रु लेगा, जबकि यस बैंक 25 रु लेता है। एक्सिस बैंक हर फेल लेन-देन के लिए 25 रु लेगा। इस चार्ज से बचने का सबसे आसान और सही तरीका यही है कि आप कैश निकालने से पहले बैलेंस चेक कर लें। यदि लो बैलेंस हो तो लेन-देन करने की जरूरत नहीं। दूसरी बात ये भी ध्यान रखें कि आप एटीएम से महीने में कितनी लेन-देन कर चुके हैं। फ्री लिमिट से ज्यादा लेन-देन करने पर भी आपको हर लेन-देन पर चार्ज देना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications