नई दिल्ली, जुलाई 17। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की गाइडलाइन के अनुसार बैंक अपने कस्टमर्स को हर महीने एटीएम से ट्रांजैक्शन की एक सीमा देता है। फ्री ट्रांजैक्शन सीमा पार होने पर हर बैंक अलग-अलग फीस वसूल करता है। इस पर जीएसटी भी अलग से भरना पड़ता है। हालांकि, तय सीमा से अधिक ट्रांजैक्शन करने पर अलग-अलग बैंक, अलग-अलग चार्ज लेते हैं। आज हम आपको देश के 3 प्रमुख बैंकों द्वारा लिमिट से ज्यादा एटीएम ट्रांजैक्शन पर लगाए जाने वाले चार्ज और वह कितने ट्रांजैक्शन फ्री देते है। इसके बारे में बताएंगे। जरुरी बात आरबीआई ने देश के अलग-अलग शहरों के लिए एटीएम ट्रांजैक्शन की अलग लिमिट भी तय कर रखी है। आरबीआई के नियमों के मुताबिक देश के 6 शहर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में दूसरे बैंक के एटीएम को सिर्फ 3 बार ही यूज कर सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को महीने में एसबीआई के एटीएम से 5 फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट देता है और दूसरे बैंक के एटीएम से ट्रांजैक्शन की तय लिमिट 3 हैं। तय लिमिट के बाद आपको एसबीआई के एटीएम से ट्रांजैक्शन पर 10 रुपये और जीएसटी और दूसरे बैंक के एटीएम से 20 रुपये चार्ज और जीएसटी देना होता है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को महीने में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 5 फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट देता है और दूसरे बैंक के एटीएम से ट्रांजैक्शन की तय लिमिट 3 हैं। तय लिमिट के बाद आपको एचडीएफसी बैंक के एटीएम से ट्रांजैक्शन पर 21 रुपये और जीएसटी और दूसरे बैंक के एटीएम से 21 रुपये चार्ज और जीएसटी देना होता है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को महीने में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से 5 फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट देता है। तय लिमिट के बाद आपको एटीएम से ट्रांजैक्शन पर 21 रुपये चार्ज और जीएसटी देना होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications