लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से आम आदमी परेशान हो रही है। देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई प्राइस पर चले गए हैं।
नई दिल्ली: लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से आम आदमी परेशान हो रही है। देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई प्राइस पर चले गए हैं। ऐसे में नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मौजूदा स्थिति को देखते हुए इलेक्ट्रिक से चलने वाली बाइक बेस्ट ऑप्शन रहेगी।Electric Scooter and Bike : बच्चों के लिए ऑनलाइन यहां से खरीदें, जानें कीमत

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी डिमांड
इलेक्ट्रिक बाइक आपके लिए हर तरह से अच्छा साबित हो सकती है। पहला कि इन बाइक की कीमत कम होती है और दूसरा आपके सफर की लागत हमेशा पेट्रोल और डीजल बाइकों के मुकाबले काफी कम रहती है। इलेक्ट्रिक वाहनों की तो मार्केट में काफी डिमांड बढ़ गया है। ज्यादातर वाहन निर्माता कंपनियां इस सेग्मेंट में अपने वाहनों को पेश करने में लगी हैं। तो आप भी अगर इलेक्ट्रिक ई-स्कूटर खरीदना चाहते है तो ये खबर जरुर पढ़ें।
7 रु में बैटरी होगी फुल चार्ज
ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी न्यू जेनरेशन इलेक्ट्रिक बाइक एटम 1.0 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैदराबाद की स्टार्टअप कंपनी ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड ने एटम 1.0 को बनाया है। कंपनी का कहना है की ये बाइक सिर्फ 7 रुपए में 100 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगी। कंपनी का दावा है की ये बाइक बढ़ते पेट्रोल के दाम और पर्दूषण को कम करने में कारगार साबित होगी। ये इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और फुल चार्ज में 100 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है। अच्छी बात ये है कि इस बाइक की बैटरी में 2 साल की गारंटी देती है। ये बैटरी सिर्फ 7 से 8 रुपए के खर्च में फुल चार्ज हो जाती है। ये बाइक शहर के घूमने के लिए बच्चों, वयस्कों और बड़ों के लिए एकदम सही है।
एटम 1.0 की कीमत और फीचर्स
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक का बेस प्राइस 50,000 रुपए रखा है। इस बाइक को पूरी तरह से भारत में ही बनाया गया है। लोगों की सुरक्षा को धयान में रखते हुए इसकी स्पीड को कम ही रखा गया है। इस बाइक में डिजिटल डिस्प्ले,आरामदायक सीट, एलईडी हेडलाइट,टेल लाइट और इंडीकेटर्स जैसे फीचर्स भी देगी। बाइक में रंगों की एक विस्तृत श्रृंखला है। पर्यावरण के अनुकूल एटम 1.0 में आराम और हाई परफॉर्मेंस का खासा ख्याल रखा गया है। अलग-अलग और विषम परिस्थितियों में बाइक का सफलतापूर्वक परीक्षण करने के बाद इसके लिए डिजाइन को पास किया गया है। उसके बाद जो फाइनल प्रोडक्ट निकलकर आया है वो आपको प्रीमियम कैफे रेसर का फील कराता है। खास बात यह है कि इसे स्वदेशी उपकरणों से तैयार किया गया है।
ऐसे करें इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग
अगर आप भी इस बाइक को खरीदना चाहते है तो बता दें कि ऑटोमोबाइल कंपनी ने कहा है की इसकी बुकिंग के लिए लोग कंपनी के आधिकारिक पोर्टल Atumobile.co पर जाके कर सकते है। मालूम हो कि इसकी लॉन्चिंग के बाद अभी तक हमारे पास 400 से ज्यादा बाइक्स की बुकिंग आ चुकी हैं और कंपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक की बाजार में जल्द ही डिलीवरी शुरू करेगी। वहीं माना जा रहा है की ऑटोमोबाइल की ये बाइक Revolt की RV400 इलेक्ट्रिक बाइक को टक्कर दे सकती है। RV400 पूरी तरह स्मार्ट बाइक है, इस बाइक को आप अपने फ़ोन से कनेक्ट कर सकते हो। ये बाइक आपको नजदीकी स्वैप स्टेशन का रास्ता भी दिखती है, जहाँ जाके आप बैटरी चेंज करा सकते हैं।
नहीं पड़ेगी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत
नेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी द्वारा एटम 1.0 को कम गति वाली बाइक के रूप में अनुमोदित किया गया है, जो इसे व्यावसायिक उपयोग के लिए तैयार करता है। इसके अतिरिक्त एटम 1.0 को रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है और इसे चलाने वाले व्यक्ति को लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। किशोर भी इसका इस्तेमाल घूमने के लिए कर सकते हैं। तेलंगाना में स्थित ग्रीनफील्ड विनिर्माण प्लांट में 15,000 बाइक की सालाना उत्पादन क्षमता के साथ ऑटोमोबाइल बाजार मांग के आधार पर 10,000 इलेक्ट्रिक बाइक की अतिरिक्त क्षमता के साथ प्रोडक्शन कर सकती है। प्रभावी लागत, परफोर्मेंस ओरिएंटेड, रेसर स्टाइल इलेक्ट्रिक बाइक खासतौर पर भारतीय उपभोक्ता की जरूरतों के देखते हुए डिजाइन की गई है। इस नई एटम 1.0 का बेस प्राइस 50,000 रुपये है। इसकी मजबूत निर्माण और रेट्रो, विंटेज डिजाइन के साथ ई-मोबिलिटी को नई परिभाषा है। यह बाइक एटमोबिल के ऑनलाइन पोर्टल पर पूरे भारत में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications