नयी दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल कंपिनयों की सेल्स कोरोना संकट से उबरती दिख रही है। वाहन निर्माता कंपनियों की अगस्त बिक्री के आंकड़े इस बात का संकेत हैं। मारुति सहित कुछ कंपनियों ने बिक्री के मामले में पिछले साल अगस्त से भी बेहतर प्रदर्शन किया। वाहनों की मांग सामान्य होने के पीछे कई कारण हैं, जिनमें ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों में सप्लाई चेन का फिर से शुरू होना और त्योहारी सीजन की शुरुआत के लिए पर्सनल मोबिलिटी के लिए प्राथमिकता में बढ़ोतरी शामिल हैं। आइए जानते वाहन कंपनियों की अगस्त सेल्स के आंकड़े।
मारुति सुजुकी
6 महीने की मंदी के बाद भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने घरेलू बिक्री में 20 फीसदी की छलांग लगाई। इससे इसकी कुल बिक्री में 17% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि कंपनी का निर्यात दबाव में रहा और इसमें 15.30 फीसदी की गिरावट आई। मारुति ने अगस्त 2019 में 106,413 के मुकाबले अगस्त 2020 में कुल 124,624 कारें बेचीं। इनमें घरेलू बिक्री 97,061 यूनिट्स से बढ़ कर 116,704 यूनिट्स हो गई। जबकि निर्यात 9,352 यूनिट्स से 7,920 यूनिट्स रह गया।
एस्कॉर्ट्स
फार्म उपकरण बनाने वाली एस्कॉर्ट्स ने अगस्त में 7268 ट्रैक्टर बेचे, जो अग्सत 2019 में बेचे गए 4035 ट्रैक्टर के मुकाबले 80.10 फीसदी की बढ़त है। इनमें कंपनी की घरेलू बिक्री 79.40 फीसदी बढ़ी, जबकि एक्सपोर्ट में 90.40 फीसदी का नुकसान हुआ।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
सेल्स के मामले में महिंद्रा को नुकसान हुआ। अगस्त 2019 में 36,085 यूनिट्स के मुकाबले अगस्त 2020 में कंपनी ने 16 फीसदी कम 30,426 यूनिट्स बेचीं। इनमें घरेलू बिक्री 33,564 यूनिट्स से 13 फीसदी गिर कर 29,257 यूनिट्स रह गई, जबकि निर्यात 2521 यूनिट्स के मुकाबले 54 फीसदी लुढ़क कर 1169 यूनिट्स रह गया। मगर महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री 13871 यूनिट्स से 69 फीसदी बढ़ कर 23503 यूनिट्स रही। ये महिंद्रा की किसी भी अगस्त में सर्वाधिक ट्रैक्टर सेल्स है।
आयशर मोटर्स
आयशर मोटर्स की कुल सेल्स 3538 यूनिट्स से 30.30 फीसदी गिर कर 2,477 यूनिट्स रह गई। इनमें कंपनी की घरेलू बिक्री 30 फीसदी और निर्यात 21 फीसदी घटा।
हुंडई को भी लगा झटका
हुंडई मोटर इंडिया की सेल्स भी घटी। अगस्त में साल दर साल आधार पर कंपनी की सेल्स 56,005 यूनिट्स से 6.06 फीसदी से गिर कर 52,609 यूनिट्स रह गई। हालांकि कंपनी की घरेलू सेल्स 38,205 यूनिट्स से 19.9 फीसदी अधिक 45,809 यूनिट्स रही। मगर निर्यात 61.79 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 6800 यूनिट्स रह गई।
नहीं कम हुईं अशोक लेलैंड की परेशानी
बस बनाने वाली अशोक लेलैंड की ट्रक सेल्स 36 फीसदी गिर कर 2,276 यूनिट्स, बसों की सेल्स 81 फीसदी घट कर केवल 313 यूनिट्स और हल्के कमर्शियल वाहनों की सेल्स 4 फीसदी गिर कर 3736 यूनिट्स रह गई।
एमजी मोटर्स
एमजी मोटर्स की रिटेल सेल्स अगस्त 2019 में 2018 के मुकाबले अगस्त 2020 में 41.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2851 यूनिट्स रही। इस साल जुलाई में कंपनी ने 2105 वाहन बेचे थे।
टीवीएस मोटर और हीरो मोटोकॉर्प
हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिल और स्कूटर सेल्स 543,406 यूनिट्स के मुकाबले 7.55 फीसदी बढ़ कर 584,456 यूनिट्स रही। जुलाई 2020 में इसने 514,509 यूनिट्स बेची थीं। वहीं टीवीएस मोटर की सेल्स अगस्त 2019 में 290,455 यूनिट्स रही थी, जो अगस्त 2020 में थोड़ी गिरावट के साथ 287398 यूनिट्स रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications