Aurobindo Pharma Share Price: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं। दवा कंपनी Aurobindo Pharma ने फाइनेंशियल ईयर 2025 की चौथी के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में जहां कंपनी के मुनाफे में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, वहीं पूरे साल के आंकड़े इसके मजबूत प्रदर्शन की ओर इशारा करते हैं।

मार्च तिमाही में मुनाफा हल्का गिरा
मार्च 2025 में खत्म हुई तिमाही में Aurobindo Pharma का नेट प्रॉफ़िट 903.47 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही (₹908.75 करोड़) की तुलना में 0.58% कम है। हालांकि, कंपनी की कुल बिक्री इस दौरान 8381.12 करोड़ रुपए रही, जो कि एक साल पहले की तुलना में 11.87% की बढ़त है।
Aurobindo Pharma के शेयर्स
Aurobindo Pharma के शेयर्स आज बीएसई पर यानी मंगलवार को गिरते हुए बाजार में तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी का शेयर 1% की तेजी के साथ 1194 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 1179 रुपए पर क्लोज हुआ था।
कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 1592 रुपए सितंबर 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 994 रुपए अप्रैल 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 69373 करोड़ रुपए है।
साल भर में इंकम और मुनाफे दोनों में बढ़त
कंपनी का पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदर्शन मजबूत रहा है। इस दौरान Aurobindo Pharma का नेट प्रॉफिट ₹3485.88 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 9.86% ज्यादा है। वहीं, पूरे साल की बिक्री ₹31378.13 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की ₹28704.50 करोड़ से 9.31% अधिक है।
अन्य मुख्य वित्तीय आंकड़े
ऑपरेटिंग मार्जिन (मार्च 2025 तिमाही): 21.00%
ऑपरेटिंग मार्जिन (पिछली तिमाही): 22.16%
PBDT (कर और ब्याज से पहले की कमाई): ₹1779.52 करोड़ (4% बढ़त)
PBT (कर से पहले प्रॉफ़िट): ₹1335.09 करोड़ (1% गिरावट)
क्या कहता है विश्लेषण?
Aurobindo Pharma की ताजा रिपोर्ट से साफ है कि कंपनी का लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस मजबूत बना हुआ है। जहां मार्च तिमाही में थोड़ा दबाव रहा, वहीं पूरे साल की कमाई और मुनाफे में अच्छा इजाफा हुआ है। कंपनी का फोकस लागत प्रबंधन और विदेशी बाजारों में विस्तार पर नजर आ रहा है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications