दिसंबर माह में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 1.24% घटकर 2,35,786 यूनिट रह गई। घरेलू बाजार में आटो मोबाइल सेक्टर में सुस्ती दिसंबर महीने भी जारी रही है।
नई दिल्ली: दिसंबर माह में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 1.24% घटकर 2,35,786 यूनिट रह गई। घरेलू बाजार में आटो मोबाइल सेक्टर में सुस्ती दिसंबर महीने भी जारी रही है। लेकिन देखा जाएं तो कुछ कंपनियों की सेल्स में हल्की रिकवरी दिखी। यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर माह में 1.24 फीसदी घटकर 2,35,786 इकाई रह गई। जबकि इससे पहले दिसंबर, 2018 में यात्री वाहनों की बिक्री 2,38,753 वाहन रही थी। वहीं, घरेलू बाजार में यात्री कारों की बिक्री में 8.4 फीसदी गिरावट आई है। बता दें कि पिछले कई महीने से अर्थव्यवस्था में सुस्ती के चलते वाहनों की मांग में कमी बनी हुई है, जिसके चलते आटो कंपनियों को लगातार अपना प्रोडक्शन भी घटाना पड़ रहा है।

सियाम: कारों की बिक्री 8.4 फीसदी घटी
जानकारी दें कि भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन महीने में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 8.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,42,126 इकाई रह गई, जो दिसंबर, 2018 में 1,55,159 इकाई रही थी। वहीं, यात्री कारों का प्रोडक्शन भी इस दौरान 12.5 फीसदी गिरा है। इसी तरह कमर्शियल वाहनों की बिक्री 12.32 फीसदी घटकर 66,622 इकाई रह गई। दिसंबर माह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की बिक्री 13.08 फीसदी घटकर 14,05,776 वाहन रही, जो दिसंबर, 2018 में 16,17,398 यूनिट रही थी।
मोटरसाइकिल की बिक्री में भी गिरावट
वहीं दिसंबर महीने में मोटरसाइकिल की बिक्री में 12.01 फीसदी गिरावट रही और कंपनियों ने कुल 6,97,819 यूनिट बेचीं। एक साल पहले इसी महीने में 7,93,042 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी। दिसंबर में टू व्हीलर्स की कुल बिक्री भी 16.6 फीसदी घटकर 10,50,038 इकाई रही, जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 12,59,007 इकाई थी।
यात्री वाहनों की बिक्री 12.75 प्रतिशत गिरी
बात अगर वर्ष 2019 की करें तो यात्री वाहनों की बिक्री 12.75 प्रतिशत गिरकर 29,62,052 वाहन रह गई। जो कि एक साल पहले इस दौरान 33,94,790 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी। इस दौरान, विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की बिक्री 13.77 फीसदी घटकर 2,30,73,438 इकाई रही। जबकि 2018 में यह आंकड़ा 2,67,58,787 वाहनों का रहा था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications