नयी दिल्ली। एवेन्यू सुपरमार्ट्स, जो डीमार्ट के नाम से रिटेल चेन चलाती है, ने अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 323.09 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। उसके मुकाबले चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में इसका मुनाफा 87.59 फीसदी घट कर 40.09 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी की सेल्स भी 5814.56 करोड़ रुपये से 33.22 फीसदी घट कर 3883.18 करोड़ रुपये रह गई। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मुनाफे और आमदनी में गिरावट के पीछे असल वजह कोरोनावायरस है।

लॉकडाउन ने बिगाड़ा खेल
एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक नेविल नोरोन्हा ने कंपनी के खराब परफॉर्मेंस पर टिप्पणी करते हुए कहा कोरोना देश भर में फैलता रहा। यही वजह है कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन और पाबंदियों ने कंपनी के ऑपरेशनल और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस को काफी प्रभावित किया। वैसे जहां भी कंपनी को बिना रुकावट कारोबार करने की अनुमति मिली है, वहां इसकी सेल्स कोरोना से पहले के 80 फीसदी या उससे अधिक तक लौट आई है।
ये हैं कंपनी के सामने चुनौतियां
एवेन्यू सुपरमार्ट्स के अनुसार डिस्क्रेशनरी कंजम्पशन अभी भी दबाव में है और उसमें भी खास कर नॉन-एफएमसीजी कैटेगरी में। इसके अलावा कंपनी के स्टोर विभिन्न शहरों में स्थिरता के साथ नहीं खुल पा रहे हैं, क्योंकि प्रतिदिन स्थानीय अधिकारी सख्त लॉकडाउन लगा देते हैं। इसके अलावा कुछ शहरों में अधिकारी एक बार फिर सिर्फ आवश्यक उत्पाद बेचने पर जोर दे रहे हैं। इसलिए कंपनी की इनकम और कारोबार पर अनिश्चितता बनी हुई है।
प्रोफिट मार्जिन भी घटा
एवेन्यू सुपरमार्ट्स के प्रोफिट मार्जिन में भी भारी गिरावट आई है। कंपनी का प्रोफिट मार्जिन 5.5 फीसदी से 450 बेसिट पॉइंट्स घट कर सिर्फ 1 फीसदी रह गया। प्रोफिट मार्जिन लाभप्रदता जानने का एक तरीका है। इसकी गणना के लिए शुद्ध मुनाफे यानी नेट प्रोफिट को इनकम से डिवाइड किया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications