नयी दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 1.75 लाख घरों का उद्घाटन किया। उन्होंने मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आयोजित कार्यक्रम 'गृह प्रवेश' में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लिया। इस आयोजन में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने इस मौके पर इन नए घरों में प्रवेश करने वाले 1.75 लाख परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। मोदी सरकार के प्रमुख वादों में से एक था "2022 तक सभी के लिए घर", जिसके लिए 20 नवंबर 2016 को इसी के तहत पीएमएवाई-जी (प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण) शुरू की गई थी। अब तक देश भर में 1.14 करोड़ घर बनाए जा चुके हैं। मध्य प्रदेश राज्य में अब तक 17 लाख गरीब परिवारों को इस योजना से फायदा मिला है। यह सभी घर उन गरीब लोगों के लिए हैं, जिनके पास या तो कोई घर नहीं था या फिर वे टूटे-फूटे घरों में रहते थे।
इन योजनाओं का भी मिलता है लाभ
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि पहले घर बनाने के मामले में सरकार का बहुत हस्तक्षेप था, लेकिन हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि जिन लोगों के लिए घर बनाए जा रहे हैं, वे इस प्रोसेस का हिस्सा हों। उनके अनुसार अब न केवल गरीबों के पास घर हैं बल्कि पीएम आवास योजना की वजह से उनके पास घर इसके साथ-साथ बाकी सभी सुविधाएँ भी हैं। उन्होंने कहा कि अब पीएम आवास योजना के तहत जिन लोगों को घर दिए जाते हैं उन्हें घरों में पानी, रसोई गैस और बिजली कनेक्शन भी मिलता है।
जरूरत के मुताबिक घर
पीएम मोदी के मुताबिक सरकार ने इस बात को ध्यान में रखा है कि आदिवासियों की तरह कई लोगों की जीवनशैली अलग है, उनके सुझावों पर पहले कभी ध्यान नहीं दिया गया था लेकिन हमारी सरकार ने उनकी जरूरतों के आधार पर उनके लिए घर बनाए हैं। हमने जटिल इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण नहीं किया जहां लोग भीड़भाड़ वाले तरीके से रहते थे। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे इन गाँवों को ऑप्टिकल फाइबर, वाईफाई कनेक्टिविटी और रोडवेज डेवलप करके सशक्त बनाया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के डेवलपमेंट के लिए आवश्यक सुविधाओं पहुंचाई जा सकें।
क्या है पीएमवाई-जी
पीएमवाई-जी के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 1.20 लाख रु का 100 फीसदी अनुदान दिया जाता है। इसमें केंद्र और राज्य 60:40 के अनुपात में आर्थिक सहायता देते हैं। पीएमएवाई-जी के तहत निर्मित इन सभी घरों के लिए पैसा लाभार्थी के बैंक खाते में 4 किस्तों में दिया जाता है। इस योजना के तहत वर्ष 2022 तक 2.95 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
और भी मिलती है मदद
इस सहायता के अलावा लाभार्थियों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 90/95 व्यक्ति दिनों के लिए अकुशल श्रम मजदूरी का सहयोग दिया जाता है और शौचालयों के निर्माण के लिए स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, मनरेगा या किसी और माध्यम से 12,000 रु की मदद दी जाती है।
जुड़े हुए हैं य बेनेफिट
इस योजना के साथ सरकार की अन्य योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत सुरक्षित पेयजल आदि का बेनेफिट भी मिलता है। मध्य प्रदेश सरकार ने अपने खास अभियान के माध्यम से, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आदि जैसी 17 अन्य योजनाओं को आवास योजना के साथ जोड़ रखा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications