नई दिल्ली, मार्च 19। भारतीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी एक्सिस बैंक ने बीते गुरुवार को 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। नयी ब्याज दरें 17 मार्च 2022 से प्रभावी होंगी। निजी बैंक ने इससे पहले हाल ही में अंतिम बार 5 मार्च 2022 को एफडी दरों में बदलाव किया था। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी की पेशकश करता है। 7 दिनों से 14 दिनों की अवधि (सबसे कम अवधि की) तक की एफडी के लिए एक्सिस बैंक 2.5 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश करेगा, जबकि अधिकतम अवधि (5 साल से 10 साल तक) की एफडी के लिए 5.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा फायदा
वरिष्ठ नागरिकों को 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर 5 साल से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 0.25 फीसदी की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी। वरिष्ठ नागरिक एक साल की एक्सिस बैंक एफडी पर 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर प्रति वर्ष 5.75 प्रतिशत कमा सकता है। बता दें कि एक्सिस बैंक 4 तरह की राशियों पर अलग अलग ब्याज दर पेश करता है। इनमें 2 करोड़ रु से कम, 2 करोड़ रु से 4.91 करोड़ रु से कम तक, 4.91 करोड़ रु से 4.92 करोड़ रु से कम तक और 4.92 करोड़ रु से 5 करोड़ रु तक। हम आपको यहां 2 करोड़ रु से कम और इस राशि से 4.91 करोड़ रु से कम तक की राशि पर ब्याज दरें बताएंगे। आगे चेक करें ब्याज दरें।
आम लोगों के लिए ब्याज दरें
विस्तार से आप एक्सिस बैंक की एफडी ब्याज दरें इस लिंक (https://www.axisbank.com/docs/default-source/interest-rates-new/fixed-deposit-wef-17-03-2022.pdf) पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि 2 करोड़ रु से कम की राशि पर यह सामान्य नागिरकों को 7 दिन से 14 दिन की अवधि पर 2.50 फीसदी और 2 करोड़ रु से 4.91 करोड़ रु से कम तक पर ये 3.05 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 15 दिन से 29 दिन पर ये दरें 2.50 फीसदी और 3.05 फीसदी, 30 दिन से 45 दिन पर 3.00 फीसदी और 3.20 फीसदी, 46 दिन से 60 दिन पर 3.00 फीसदी और 3.20 फीसदी, 61 दिन < 3 महीने पर 3.00 फीसदी और 3.35 फीसदी, 3 महीने < 4 महीने पर 3.50 फीसदी और 4.00 फीसदी, 4 महीने < 5 महीने पर 3.50 फीसदी और 4.00 फीसदी, 5 महीने < 6 महीने पर 3.50 फीसदी और 4.00 फीसदी, 6 महीने < 7 महीने पर 4.40 फीसदी और 4.25 फीसदी हैं।
बाकी ब्याज दरें
7 महीने < 8 महीने पर ये दरें 4.40 फीसदी और 4.25 फीसदी, 8 महीने < 9 महीने पर 4.40 फीसदी और 4.25 फीसदी, 9 महीने < 10 महीने पर 4.40 फीसदी और 4.30 फीसदी, 10 महीने < 11 महीने पर 4.40 फीसदी और 4.30 फीसदी, 11 महीने < 11 महीने 25 दिन पर 4.40 फीसदी और 4.30 फीसदी हैं। वहीं 16 महीने < 17 महीने पर 5.20 फीसदी और 4.45 फीसदी, 17 महीने < 18 महीने पर 5.20 फीसदी और 4.45 फीसदी, 3 साल < 5 साल पर 5.40 फीसदी और 4.65 फीसदी और 5 वर्ष से 10 वर्ष पर 5.75 फीसदी और 4.65 फीसदी हैं।
वरिष्ठ लोगों के लिए ब्याज दरें
2 करोड़ रु से कम की राशि पर यह वरिष्ठ नागिरकों को 7 दिन से 14 दिन की अवधि पर 2.50 फीसदी और 2 करोड़ रु से 4.91 करोड़ रु से कम तक पर ये 3.05 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 15 दिन से 29 दिन पर ये दरें 2.50 फीसदी और 3.05 फीसदी, 30 दिन से 45 दिन पर 3.00 फीसदी और 3.20 फीसदी, 46 दिन से 60 दिन पर 3.00 फीसदी और 3.20 फीसदी, 61 दिन < 3 महीने पर 3.00 फीसदी और 3.35 फीसदी, 3 महीने < 4 महीने पर 3.50 फीसदी और 4.00 फीसदी, 4 महीने < 5 महीने पर 3.50 फीसदी और 4.00 फीसदी, 5 महीने < 6 महीने पर 3.50 फीसदी और 4.00 फीसदी, 6 महीने < 7 महीने पर 4.65 फीसदी और 4.50 फीसदी हैं।
बाकी अवधियों की ब्याज दरें
7 महीने < 8 महीने पर ये दरें 4.65 फीसदी और 4.50 फीसदी, 8 महीने < 9 महीने पर 4.65 फीसदी और 4.50 फीसदी, 9 महीने < 10 महीने पर 4.65 फीसदी और 4.55 फीसदी, 10 महीने < 11 महीने पर 4.65 फीसदी और 4.55 फीसदी, 11 महीने < 11 महीने 25 दिन पर 4.65 फीसदी और 4.55 फीसदी हैं। वहीं 16 महीने < 17 महीने पर 5.85 फीसदी और 5.10 फीसदी, 17 महीने < 18 महीने पर 5.85 फीसदी और 5.10 फीसदी, 3 साल < 5 साल पर 6.05 फीसदी और 5.30 फीसदी और 5 वर्ष से 10 वर्ष पर 6.50 फीसदी और 5.40 फीसदी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications