एक्सिस बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। एक्सिस बैंक ने अपने खाताधारकों को झटका दिया है। बैंक ने अपने कई नियमों में बदलाव किए हैं जो 1 मई से लागू होने जा रहे हैं।
नई दिल्ली, अप्रैल 24। एक्सिस बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। एक्सिस बैंक ने अपने खाताधारकों को झटका दिया है। बैंक ने अपने कई नियमों में बदलाव किए हैं जो 1 मई से लागू होने जा रहे हैं। इन नियमों में कैश निकालने, एसएमएस की सुविधा और खाते में मिनिमम बैलेंस से जुड़ी कई बातें हैं। तो बता दें कि एक्सिस बैंक से कैश विड्राल करना महंगा पड़ेगा। बैंक ने बचत खाते पर कैश विड्रॉल और एसएमएस चार्ज को बढ़ा दिया है। FD की ब्याज दरों में इस बड़े Bank ने किया बदलाव, जानें नए रेट्स

जानें नई कैश विड्रॉल फीस
एक्सिस बैंक अपने बचत खाता धारकों को एक महीने में 4 ट्रांजेक्शन या 2 लाख रुपए मुफ्त निकालने की सुविधा देता है। इसके बाद कैश निकालने पर प्रति हजार 5 रुपए या अधिकतम 150 रुपए वसूलता है। अब बैंक ने फ्री ट्रांजेक्शन के बाद लगने वाले 5 रुपए के चार्ज को बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया है। हालांकि, अधिकतम 150 रुपए के चार्ज को बरकरार रखा गया है।
मिनिमम बैलेंस की लिमिट मेंटेन करना जरुरी
आपको बता दें कि एक्सिस बैंक ने खातों में रखे जाने वाले औसत मिनिमम बैलेंस में भी बढ़ोतरी कर दी है। 1 मई से ग्राहकों को अपने खाते में औसत मिनिमम मासिक बैलेंस 15,000 रुपए रखना होगा। अभी तक यह सीमा 10,000 रुपए थी। इसी प्रकार से प्राइम और लिबर्टी बचत खाते में औसत मिनिमम बैलेंस की सीमा को 15,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दिया है।
मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर लगेगा चार्ज
एक्सिस बैंक में औसत मिनिमम मासिक बैलेंस ना रखने पर प्रति 100 रुपए पर 10 रुपए का चार्ज लगता है। अभी बैंक मिनिमम मासिक बैलेंस ना रहने पर 150 रुपए से लेकर 600 रुपए तक वसूलता है। 1 मई से इस पर लगने वाला कम से कम चार्ज घटकर 50 रुपए हो जाएगा, लेकिन अधिकतम चार्ज बढ़कर 800 रुपए हो जाएगा। यानी मिनिमम बैलेंस ना रखने पर बैंक 50 रुपए से लेकर 800 रुपए तक चार्ज लेगा। इसमें टैक्स अतिरिक्त है।
एसएमएस के लिए अब देना होगा इतना चार्ज
अभी एक्सिस बैंक सभी एसएमएस के लिए 5 रुपए प्रति माह का चार्ज लेता है। अब बैंक ग्राहकों से 25 पैसे प्रति एसएमएस की दर से चार्ज वसूलेगा। हालांकि, अधिकतम 25 रुपए ही लिए जा सकेंगे। यह नई दर 1 जुलाई 2021 से लागू होगी। इसमें बैंक की ओर से भेजे जाने वाले ओटीपी और प्रमोशनल एसएमएस शामिल नहीं होंगे। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई की ओर से एसएमएस संबंधी नए नियमों के कारण यह बदलाव किया गया है। प्रीमियम खाताधारक, बैंक स्टाफ, पेंशन खाताधारक, स्मॉल एंड बेसिक अकाउंट पर एसएमएस चार्ज लागू नहीं होगा।
बदल गया सैलरी अकाउंट से जुड़ा ये नियम
एक्सिस बैंक के सैलरी अकाउंट में भी बदलाव किया गया है। 6 महीने पुराने अकाउंट में अगर हर महीने पैसा नहीं आता है तो हर महीने के हिसाब से 100 रुपये का शुल्क वसूला जाएगा। वहीं जानकार बताते हैं कि इसके लिए नौकरी छोड़ने के बाद सैलरी अकाउंट को या तो बंद कर देना चाहिए या फिर उसे सेविंग अकाउंट में तब्दील कर देना चाहिए। अगर लगातार 17 महीने एक्सिस बैंक के सैलरी खाते में वेतन नहीं आएगा तो 18वें महीने 100 रुपये जुर्माना वसूला जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications