नयी दिल्ली। एक्सिस बैंक ने जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक को इस तिमाही में 1387.78 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में एक्सिस बैंक 1505.06 करोड़ रुपये के मुनाफे में रहा था। एक्सिस बैंक को हुए इतने भारी घाटे के पीछे मुख्य कारण प्रोविजन और आकस्मिक खर्चों में बढ़ोतरी है। बैंक के प्रोविजन और आकस्मिक खर्चे साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में 185 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7730.2 करोड़ रुपये पर पहुँच गए। हालांकि बैंक की संपत्ति गुणवत्ता (Asset Quality) में सुधार हुआ है। एक्सिस बैंक का सकल एनपीए अनुपात 5.26 फीसदी से घट कर 4.86 फीसदी पर आ गया, जो अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 5 फीसदी रहा था। वहीं बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 2.06 फीसदी से सुधर कर 1.56 फीसदी रह गया, जो दिसंबर तिमाही में 2.09 फीसदी पर पहुँच गया था।
ब्याज आमदनी और ऑपरेटिंग प्रोफिट में हुई बढ़ोतरी
एक्सिस बैंक को बेशक जनवरी-मार्च में तगड़ा घाटा हुआ है, मगर इसकी शुद्ध ब्याज इनकम 19 फीसदी की बढ़ोतरी 6808 करोड़ रुपये हो गई। साथ ही इसका ऑपरेटिंग प्रोफिट भी 17 फीसदी बढ़ कर 5851 करोड़ रुपये रहा। बैंक की अदर इनकम 13 फीसदी बढ़ कर 3985 करोड़ रुपये की रही, जिसमें शुल्क आमदनी 3 फीसदी घट कर 2931 करोड़ रुपये और ट्रेडिंग इनकम 25 फीसदी घट कर 264 करोड़ रुपये रह गयी।
क्यों बढ़ा इतना प्रोविजन
एक्सिस बैंक ने कहा है कि बैंक ने 7730 करोड़ रुपये के प्रोविजन बनाए जिसमें से 3000 करोड़ रुपये कोरोनावायरस के लिए बनाया गया है। कुल मिलाकर इसका प्रोविजन कवरेज अनुपात (पीसीआर) 31 मार्च तक सुधर कर 69 प्रतिशत पर पहुंच गया, जबकि दिसंबर तक ये 60 फीसदी पर था। 31 मार्च तक बैंक की बैलेंस शीट 14 फीसदी बढ़ कर 9.15 लाख करोड़ रुपये की हो गयी। इसके अलावा एक्सिस बैंक की ऑपरेटिंग आमदनी 17 फीसदी बढ़ कर 10793 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग खर्च भी 17 फीसदी ही बढ़ कर 4942 करोड़ रुपये के हो गए।
कैसा रहा एचडीएफसी बैंक का हाल
इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किए थे। मार्केट कैप के मामले में देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक को वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही 17.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 6,927.69 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। हालांकि बैंक का मुनाफा जानकारों के 7228.9 करोड़ रुपये के अनुमान से कम रहा। एचडीएफसी बैंक की शु्द्ध ब्याज आमदनी साल दर साल आधार पर 16.15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 15,204.06 करोड़ रुपये की रही। मार्च समाप्ति पर बैंक के एडवांस 993000 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2019 के मुकाबले 21.2 फीसदी अधिक हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications