नई दिल्ली, अगस्त 13। दो दिन बाद देश आजादी की 75वीं सालगिरह मनाएगा। आजादी का अमृतमहोत्सव को मनाने के लिए देश के सभी हिस्सों में जबरदस्त तैयारी चल रही है। इस पल को और खास बनाने के लिए देश का बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक यानी एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है।
एफडी पर दे रहा है शानदार ब्याज
एक्सिस बैंक 75 हफ्ते की एफडी यानी कि 1 साल 5 महीने और 7 दिन की अवधि पर 6.05 प्रतिशत का ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक सीनियर सीटीजन को एक्स्ट्रा लाभ देने के लिए एक्स्ट्रा ब्याज की पेशकश की है। बैंक सीनिर सीटिजन को 6.8 प्रतिशत का ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं। बैंक यह ब्याज दर 75 हफ्तों की एफडी पर दे रहा है।
ऑफर कि वैलिडिटी
बैंक अपने ग्राहकों के लिए स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आया है. अगर आप इस फिक्स डिपॉजिट ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको 25 अगस्त से पहले खाता खुलवाना होगा। एक्सिस बैंक 11 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक 75 हफ्तों की एफडी अकाउंट खोलने का ऑफर दे रहा है। खाता खोलने की शर्त यह है कि एफडी की डिपॉजिट राशि 2 करोड़ रुपये से कम की होनी चाहिए।
मिलेगा आकर्षक ब्याज
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर स्पेशल एफडी ऑफर की जानकारी देते हुए एक्सिस बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, एक्सिस बैंक ने लिखा ' आजादी के अमृतमहोत्सव के इस खास मौके के लिए हाजिर है खास एफडी रेट! देश के आजादी की 75वीं सालगिरह को मनाने के लिए हम अपने वरिष्ठ नागरिकों को 6.80% की ब्याज दर पर एफडी अकाउंट खोलने का निमंत्रण देते हैं'।
क्या है ब्याज दर
7 से 14 दिन-2.50 प्रतिशत
15 से 29 दिन-2.50 प्रतिशत
30 से 45 दिन-3.00 प्रतिशत
46 से 60 दिन-3.00 प्रतिशत
61 से 3 महीने-3.00 प्रतिशत
3 से 4 महीने-3.50 प्रतिशत
4 से 5 महीने-3.50 प्रतिशत
5 से 6 महीने-3.50 प्रतिशत
6 से 7 महीने-4.65 प्रतिशत
7 से 8 महीने-4.40 प्रतिशत
8 से 9 महीने-4.65 प्रतिशत
9 से 10 महीने-4.75 प्रतिशत
10 से 11 महीने-4.75 प्रतिशत
11 से 1 साल से कम-4.75 प्रतिशत
1 साल से 1 साल 5 दिन-5.45 प्रतिशत
1 साल से 5 दिन से 11 साल 11 दिन-5.45 प्रतिशत
1 साल 25 दिन से 14 महीने-5.60 प्रतिशत
13 से 17 महीने की एफडी-5.60 प्रतिशत
18 महीने से 2 साल से कम-5.60 प्रतिशत
2 साल से 30 महीने तक-5.70 प्रतिशत
3 से 5 साल तक-5.70 प्रतिशत
5 से 10 साल तक-5.75 प्रतिशत
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications