Axis Bank ने बुधवार को अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल ऐप पर एक नई सर्विस को लॉन्च करने की घोषणा की। इस सर्विस जा नाम वन-व्यू है। इसी के साथ एक्सिस बैंक इस सुविधा के माध्यम से अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद ही सरल बैंकिंग अनुभव बनाने के लिए अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम की बैंकिंग सुविधा को प्रदान करने वाला पहला बैंक बन गया है।
बैंक की यह जो वन-व्यू नई सर्विस है यह नई सर्विस ग्राहकों के लिए एक ही मंच पर कई सारे बैंक अकाउंट तक पहुंच प्रदान करके उन्हें अपनी बकाया राशि को ट्रैक करने और वर्तमान वक्त के आधार पर राशि को खर्च करने में सक्षम बनाने के लिए वित्तीय प्रबंधन की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाती है।

एक्सिस बैंक के डिजिटल बिजनेस एंड ट्रांसफॉर्मेशन के हेड और चीफ समीर शेट्टी की तरफ से इस मौके पर कहा गया है कि एक्सिस बैंक 'ओपन' बैंकिंग की शक्ति पर भरोसा करता है। उन्होंने कहा कि हम निरंतर डिजिटल फर्स्ट प्रोडक्ट का निवेश कर रहे हैं।
हम इस प्रयास में एक्सिस मोबाइल ऐप पर खाता एग्रीगेटर इकोसिस्टम लाभ उठाते हुए 'वन-व्यू' फीचर को लॉन्च करने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि यह प्रपोजल एक सरल बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है। इसके साथ ही यह बेहद सारे बैंकिंग कार्यों को सरल बनाएगा।
इस सर्विस के माध्यम से ग्राहकों को एक्सिस मोबाइल ऐप में दूसरे बैंक अकाउंट को भी लिंक करने की ऑनबोर्डिंग सर्विस मिलेगी। इतना ही नहीं इसके अलावा कई सारे बैंक अकाउंट और उन बैंक अकाउंट में बचे हुए बैलेंस और लेनदेन की पूरी जानकारी भी मिल सकेगी।
इसके अलावा यूजर्स बेहद सारे गैर जरूरी कार्य से भी छुटकारा पा सकेंगे। इसके साथ ही ग्राहक लिंक लिए गए खाते की लेनदेन की डिटेल डाउनलोड कर सकेंगे। इतना ही नहीं इसके साथ ही यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से दूसरे बैंकों के खाते को डी लिंक भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications