नई दिल्ली, जुलाई 25। एक्सिस बैंक ने सोमवार को जून तिमाही की रिपोर्ट जारी की है। बैंक के लाभ में जून तिमाही में सालाना आधार पर 91 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है। एक्सिस बैंक ने इस तिमाही 4,125.26 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है। पिछले साल जून तिमाही में बैंक का लाभ 2,160.15 करोड़ रुपये था।

ब्याज से बढ़ी है आय
बैंक ने तिमाही रिपोर्ट में बताया कि जून तिमाही के लिए शुद्ध ब्याज आय से आय में 21 प्रतिशत को बढ़ोत्तरी हुई है। इस तिमाही बैंक को 9,384 करोड़ ब्याज मिला है।
तिमाही के लिए शुल्क आय सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 3,576 करोड़ रुपये हो गई है। बैंक ने बताया कि उसने मार्च तिमाही में 602 करोड़ रुपये की तुलना में 777 करोड़ रुपये के विशिष्ट ऋण हानि प्रावधान किए था।
9.9 लाख क्रेडिट कार्ड किए हैं जारी
तिमाही के लिए सकल एनपीए अनुपात 2.76 प्रतिशत रहा, जो मार्च तिमाही में 2.82 प्रतिशत था। तिमाही के लिए क्रेडिट लागत सालाना आधार पर 129 आधार अंकों की गिरावट के साथ 0.41 प्रतिशत रही। बैंक ने कहा कि उसने जून तिमाही में 9.9 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए है। इस तिमाही के लिए क्रेडिट कार्ड खर्च में सालाना आधार पर 96 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। बैंक ने कहा कि बाजार में क्रेडिट कार्ड में उनकी हिस्सेदारी 17 प्रतिशत है और इसके साथ बैंक क्रेडिट कार्ड मार्केट में दूसरा सबसे बड़ा प्लेयर है।
एक्सिस बैंक प्रगती कर रहा है
एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा, "एक संस्था के रूप में, हम व्यापक आर्थिक बाधाओं के बावजूद अच्छी प्रगति कर रहे हैं। बैंक ने कहा कि 30 जून 2022 तक उसकी बैलेंस शीट सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 11,52,580 करोड़ रुपये हो गई है। तिमाही औसत बैलेंस (क्यूएबी) के आधार पर कुल जमा आधार 14 फीसदी और अवधि के अंत में सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़ा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications