Axis Bank Q2 Results: शेयर बाजार में इन दिनों रिजल्ट्स सीजन चल रहा है. मार्केट में लिस्टेड कंपनियां सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की कंपनी एक्सिस बैंक ने भी गुरुवार को नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने बाजार को बताया कि मुनाफे और NII में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली है. नतीजों से पहले एक्सिस बैंक का शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 17 अक्टूबर को 1132.15 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
मुनाफे और NII में बढ़त
एक्सिस बैंक ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि Q2 में नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़ा है, जोकि 6918 करोड़ रुपए रहा. जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में बैंक को 5863.6 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था. इस दौरान ब्याज से कमाई का आंकड़ा भी बढ़ा है. सालाना आधार पर NII में 10 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई हैं. सितंबर तिमाही में यह 13483 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 12314.6 करोड़ रुपए थी.

बुरे फंसे लोन पर दी जानकारी
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक ग्रॉस और नेट एनपीए के आंकड़ों में भी बदलाव हुआ है. सितंबर तिमाही में ग्रॉस एनपीए 4.6 फीसदी बढ़कर 15466 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जोकि पिछली तिमाही में 16211.3 करोड़ रुपए रा था. जबकि नेट एनपीए 3553 करोड़ रुपए के मुकाबले 3612 करोड़ रुपए पर आ गया है.
ग्रॉस एनपीए रेश्यो जुलाई से सितंबर के दौरान 10 बेसिस पॉइंट्स के गिरावट के साथ 1.44 फीसदी पर पहुंचा है, जोकि पिछली तिमाही में 1.54 फीसदी था. जबकि नेट एनपीए रेश्यो 0.34 फीसदी पर स्थिर रहा.
एक्सिस बैंक के शेयर में सुस्ती
प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी एक्सिस बैंक का शेयर नतीजों से पहले करीब 2 फीसदी टूटा. शेयर पिछले 1 साल में करीब 12 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. शेयर मीडियम टर्म में स्थिर ही रहा है. करीब 3.5 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 52-वीक हाई 1339 रुपए है, जोकि उसने 12 जुलाई को टच किया.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications