Baazar Style Retail IPO: कंपनी बाजार स्टाइल रिटेल का आईपीओ 30 अगस्त 2024 को खुला था और इसमें निवेश का मौका 3 सितंबर तक आपको मिल रहा है। कंपनी आईपीओ के जरिए 834.68 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आइए इससे जुड़ी आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Baazar Style Retail IPO की जरूरी डिटेल्स
इश्यू के लिए 370-389 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसकी फेस वैल्यू 5 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर होगी। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 अगस्त को एक दिन के लिए खुलेगा। बाजार स्टाइल रिटेल के आईपीओ के तहत 148 करोड़ रुपये के 38.04 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। रिटेल निवेशक एक लॉट (38 शेयर) के लिए मिनिमम 14,872 रुपये का निवेश कर सकते हैं और उनका अधिकतम निवेश 1,92,166 रुपये (13 लॉट) होगा।
Baazar Style Retail में प्रमोटर्स
कंपनी के प्रमोटर प्रदीप कुमार अग्रवाल, रोहित केडिया, श्रेयांस सुराणा, भगवान प्रसाद, राजेंद्र कुमार गुप्ता, सबिता अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता (एचयूएफ) और श्री नरसिंह इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड हैं।
Baazar Style Retail कहां करेगी फंड का इस्तेमाल?
कोलकाता स्थित कंपनी बाजार स्टाइल रिटेल नए इश्यू से प्राप्त फंड में से 113.8 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी तथा शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
Baazar Style Retail IPO का लॉट साइज
निवेशक कम से कम 38 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 38 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। रिटेल निवेशक एक लॉट (38 शेयर) के लिए मिनिमम 14,872 रुपये का निवेश कर सकते हैं और उनका अधिकतम निवेश 1,92,166 रुपये (13 लॉट) होगा क्योंकि वे आईपीओ में 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
आईपीओ का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और शेष 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (यानी हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल) के लिए आरक्षित किया गया है।
Baazar Style Retail IPO की लिस्टिंग यहां पर होगी
सब्सक्रिप्शन के बाद बाजार स्टाइल रिटेल सफल निवेशकों को 4 सितंबर तक शेयरों का अलॉटमेंट करेगी। 5 सितंबर तक इक्विटी शेयर सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट्स में जमा कर दिए जाएंगे। इसके इक्विटी शेयरों की ट्रेडिंग 6 सितंबर से BSE और NSE पर शुरू होगी।
Baazar Style Retail का कारोबार
साल 2013 में बाज़ार स्टाइल रिटेल लिमिटेड पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक फैशन रिटेलर के रूप में स्थापित हुई थी। कंपनी पुरुषों, महिलाओं, लड़कों, लड़कियों और शिशुओं के लिए जनरल मर्चेंडाइज घरेलू सामान जैसे सामान ऑफर करती है।
कंपनी परिवार ओरियेंटेड खरीदारी का अनुभव प्रदान करती है। साथ ही, क्वालिटी प्रोडक्ट्स पेश करने और हर भारतीय स्टाइलिश सामान को अफोर्डेबल मूल्य पर पेश करने का प्रयास करने पर ध्यान केंद्रित करती है। 31 मार्च साल 2024 तक, स्टोर औसतन 9,046 वर्ग फीट के थे और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा संचालित थी।
ये कंपनी ओडिशा, बिहार, असम, झारखंड, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ में काम करती है। 31 मार्च, 2024 तक इस कंपनी ने 9 राज्यों में विस्तार किया है और 162 स्टोर चलाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications