बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि अब क्रेडिट कार्ड भी दे रहे हैं। जी हां बाबा रामदेव की पतंजलि ने देश के बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लांच किया है।
नई दिल्ली, मार्च 5। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि अब क्रेडिट कार्ड भी दे रहे हैं। जी हां बाबा रामदेव की पतंजलि ने देश के बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लांच किया है। तो अगर आप पतंजलि प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए पीएनबी पतंजलि रूपे सेलेक्ट कार्ड एक बेहतरीन कार्ड साबित हो सकता है। दूसरी बार लगी Lottery, इस बार मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

बता दें कि हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक और योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई के साथ मिलकर इसे पेश किया है। इस कार्ड को उन सभी मर्चेंट आउटलेट या ऑनलाइन वेबसाइट पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जो रूपे कार्ड स्वीकार करते हैं। जानकारी दें कि पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, यह कार्ड दो वैरिएंट- पीएनबी पतंजलि रूपे सेलेक्ट कार्ड और पीएनबी पतंजलि रूपे प्लैटिनम कार्ड में उपलब्ध हैं। फिलहाल यहां हम पीएनबी पतंजलि रूपे सेलेक्ट कार्ड के फीचर्स पर चर्चा करेंगे।
पीएनबी पतंजलि रूपे सेलेक्ट कार्ड के फीचर्स
1. पीएनबी पतंजलि रूपे सेलेक्ट कार्ड होल्डर्स को पहली बार कार्ड इस्तेमाल करने पर 300 रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेगा।
2. इस कार्ड के जरिए रिटेल मर्चेंडाइज पर इस्तेमाल करने पर 2X रिवॉर्ड प्वाइंट दिया जाएगा।
3. इस कार्ड के जरिए पतंजलि स्टोर्स पर कार्ड होल्डर्स 2500 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 2 फीसदी की दर से कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि प्रति ट्रांजैक्शन कैशबैक की लिमिट 50 रुपये होगी।
4. पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड द्वारा पतंजलि स्वदेशी समृद्धि कार्ड ग्राहकों को इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके रिचार्ज करने पर 5-7% एडिशनल कैशबैक दिया जाएगा।
5. यह कार्ड कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे ग्राहकों को टैप एंड पे की सुविधा भी मिलती है यानी कार्ड को स्वाइप किए बिना पीओएस मशीन पर केवल टैप करके पेमेंट किया जा सकता है।
पीएनबी पतंजलि रूपे सेलेक्ट कार्ड के चार्जेज
इस कार्ड की ज्वाइनिंग फी 500 रुपये है
हालांकि हर तिमाही में कम से कम एक बार कार्ड इस्तेमाल करने पर एनुअल फी शून्य हो जाएगी।
5 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर
बालकृष्ण इस कार्ड में कैशबैक, लॉयल्टी प्वाइंट, इंश्योरेंस कवर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें ग्राहकों को पीएनबी की तरफ से 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। बता दें कि स्वदेशी समृद्धि कार्ड पर भी ग्राहकों को 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है।
कहां बनवाएं पतंजलि क्रेडिट कार्ड, कितनी मिलेगी छूट
पतंजलि का क्रेडिट कार्ड पतंजलि के मेगा स्टोर, पतंजलि के अस्पताल और पीएनबी के सारे ब्रांच में बनवा सकते हैं। 60% क्रेडिट कार्ड पतंजलि आयुर्वेद और 40% पंजाब नेशनल बैंक बनाएगा। ग्राहकों को पतंजलि के सामान को खरीदने के लिए 5 से 7 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इस कार्ड के जरिए ग्राहक किसी भी कंपनी का सामान खरीद सकते हैं।
7 करोड़ रूपे क्रेडिट कार्ड
पीएनबी के मुताबिक देश में 70 से 80 करोड़ डेबिट कार्ड रूपे के माध्यम से चलते हैं लेकिन हम क्रेडिट कार्ड की बात करते हैं तो यह आंकड़ा मात्र 7 करोड़ के आसपास है। 10 साल पहले कोई भी विदेशी कंपनी इन बैंकों के जरिए लोगों को कार्ड की सुविधा देने में हिचकिचाती थीं। हालांकि बीते 10 साल में यह सोच बदली है। पहले छोटे कारोबारी या कम वेतन पाने वाले व्यक्ति को क्रेडिट की सुविधा नहीं मिल पाती था जोकि इन दो को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मिलेगी। दूसरे पेमेंट सिस्टम यूपीआई की भी आज दुनिया भर में डिमांड है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications