नयी दिल्ली। आज वित्त वर्ष 2020-21 का आखिरी दिन है। कल यानी 1 अप्रैल से वित्त वर्ष 2021-22 शुरू होने जा रहा है। नये वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही ढेर सारी ऐसी चीजें हैं, जो महंगी हो जाएंगी। आपकी जेब पर कल से इन चीजों के लिए अधिक बोझ पड़ेगा। असल में जो चीजें कल से महंगी होने जा रही हैं उनमें ज्यादातर चीजें रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली हैं। इसलिए बचत करने का मौका सिर्फ आज का है। यदि आप इनमें कुछ भी खरीद कर बचत कर सकते हैं तो आज ही कर लें। आइए जानते हैं कि क्या-क्या चीजें कल से महंगी हो जाएंगी।
कार, बाइक, स्कूटर और ट्रैक्टर
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के अलावा कई कार कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसके पीछे कंपनियों की तरफ से लागत में बढ़ोतरी का हवाला दिया जा रहा है। मारुति के साथ साथ रेनॉल्ट और निसान अपनी कारें कल से महंगी कर देंगी। वहीं हीरो मोटोकॉर्प ने बाइकों और स्कूटरों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके अलावा 1 अप्रैल से ट्रैक्टर भी महंगे हो जाएंगे। इससे किसानों पर असर पड़ेगा।
टीवी भी होंगे महंगे
टीवी भी 1 अप्रैल से महंगे होने जा रहे हैं। हालांकि देखा जाए तो पिछले कुछ महीनों में टीवी की कीमतों में पहले ही काफी बढ़ोतरी हुई है। मगर 1 अप्रैल से एक बार फिर से ये महंगे होने जा रहे हैं। बता दें कि अनुमानों के अनुसार टीवी के दाम 2-3 हजार रु तक बढ़ सकते हैं। टीवी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे चीन से आयात पर प्रतिबंध लगाया जाना है।
मोबाइल और एक्सेसरीज
1 अप्रैल से मोबाइल और इसकी एक्सेसरीज के दाम भी बढ़ने जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस साल के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा था। इन इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों में मोबाइल का चार्जर, एडेप्टर, बैटरी और हेडफोन जैसी वस्तुएं शामिल हैं। आयात शुल्क बढ़ने से स्मार्टफोन भी महंगे हो जाएंगे।
एसी, रेफ्रिजरेटर और स्टील
गर्मियां आ चुकी हैं और अपने साथ महंगाई का झटका भी लाई हैं। 1 अप्रैल से एसी और रेफ्रिजरेटर महंगे हो जाने रहे हैं। आपको एसी पर अब 2000 रु तक अधिक राशि खर्च करनी होगी। इसके पीछे कंपनियों ने कच्चे माल के महंगा होने का हवाला दिया है। इनके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएसपीएल, और टाटा स्टील सहित कई कंपनियां स्टील महंगा कर सकती हैं। इससे स्टील से बनी चीजें भी महंगी हो सकती हैं।
हवाई यात्रा और बीमा प्रीमियम
नागर विमानन महानिदेशालय एयर सिक्योरिटी फीस बढ़ाएगा, जिससे कल से हवाई सफर महंगा होने जा रहा है। घरेलू यात्रियों को इसके लिए 200 रुपये और विदेशी यात्रियों को 12 डॉलर (करीब 900 रु) देने पड़ेंगे। अगर आपके पास कोई बीमा पॉलिसी है तो आपके लिए भी बुरी खबर है। 1 अप्रैल से टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम महंगा होने जा रहा है। नये वित्त वर्ष में टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम 10 से 15 फीसदी तक महंगा हो जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications