नई दिल्ली, जून 10। प्राइवेट सेक्टर के बैंक एक्सिस बैंक ने हाल ही में अपने बचत बैंक खाताधारकों के लिए विभिन्न सर्विस चार्ज बढ़ाए हैं। ये एक्सिस बैंक के ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। बता दें कि सर्विस चार्ज में किए गए कई बदलावों को एक्सिस बैंक ने 1 मई 2021 से लागू किया। जबकि कुछ अन्य चार्ज 1 जुलाई से प्रभावी होने जा रहे हैं। एक्सिस बैंक ने एटीएम से मुफ्त सीमा से अधिक कैश विदड्रॉल चार्ज बढ़ा दिया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के बचत खातों के लिए मिनिमम बैलेंस रखने की लिमिट में भी वृद्धि की है। अब बैंक ने एक और सर्विस के लिए चार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है।
बढ़ने जा रहा एसएमएस चार्ज
दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की तरफ से शुरू किए गए नये सिस्टम के बाद बैंक ने अपने एसएमएस चार्ज में बदलाव करने का ऐलान किया है। बैंक ने ग्राहकों को सूचित किया कि जुलाई 2021 से हर प्रत्येक एसएमएस अलर्ट के लिए 25 पैसे का चार्ज लगेगा। ये चार्ज अधिकतम 25 रुपये प्रति माह होगा। हालांकि इन मैसेजों में प्रमोश्नल टेक्ट्स मैसेज, कस्टमरों को भेजे गए मैसेज या लेन-देन के लिए भेजे गए ओटीपी शामिल नहीं होंगे।
करीब 5 गुना बढ़ाया चार्ज
टेलीकॉम रेगुलेटर के हालिया बदलाव के चलते एक्सिस बैंक ने अपने एसएमएस चार्ज में बड़ा बदलाव किया है। हर महीने सीधे 5 रुपये चार्ज करने के बजाय इसने प्रत्येक एसएमएस अलर्ट के लिए 25 पैसे चार्ज करने का फैसला लिया जो अधिकतम 25 रुपये प्रति माह होगा। यानी आपको 5 गुना तक चार्ज देने होंगे। ये चार्ज 1 जुलाई से लागू होंगे। बता दें कि प्रीमियम, स्टाफ, पेंशन, छोटे और बुनियादी खातों आदि पर एसएमएस अलर्ट शुल्क नहीं देना होगा।
क्यों बढ़ाए गए चार्ज
नए दूरसंचार नियमों में बल्क मैसेज के लिए एक खास स्टैंडर्ड को अनिवार्य किया गया है। इस फॉर्मेट से मेल नहीं खाने वाले एसएमएस ब्लॉक हो जाते हैं। एसएमएस अलर्ट मैसेजों को प्रमाणित करने की प्रोसेस को 'स्क्रबिंग' कहा जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार स्क्रबिंग पर कुछ पैसा खर्च होता है। इसी आने वाली लागत को वसूलने के लिए बैंक ने चार्ज बढ़ाया है। अन्य बैंक भी एसएमएस शुल्क में इसी तरह के बदलावों की घोषणा कर सकते हैं।
एक्सिस बैंक विदड्रॉल चार्ज
एक्सिस बैंक ने खाताधारकों के लिए एक महीने में 4 ट्रांजेक्शन या 2 लाख रुपए मुफ्त निकालने की सुविधा दे रखी है। इसके ऊपर कैश निकालने पर चार्ज लगेगा। इससे अधिक प्रति हजार पर 5 रु या अधिकतम 150 रु देने होते हैं।
बढ़ाया गया चार्ज
बैंक ने फ्री ट्रांजेक्शन के बाद लगने वाले 5 रु के चार्ज को बढ़ा कर दोगुना यानी 10 रु कर दिया है। मगर अधिकतम 150 रु का चार्ज रेट बरकरार रखा गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications