नई दिल्ली, अगस्त 2। अब देश में तीन ही बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां बची हैं। इनमें रिलायंस जियो, देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) शामिल हैं। इन तीनों ही कंपनियों ने अपने ग्राहकों को झटका देने वाला फैसला किया है। जियो, एयरटेल और वीआई ने अपने प्रीपेड पैक्स में एसएमएस बेनेफिट खत्म करने का फैसला लिया है। हालांकि यह बेनेफिट सभी प्लानों में खत्म नहीं किया जाएगा। बल्कि 100 रु से कम के सभी प्रीपेड प्लान्स में इस बेनेफिट को खत्म कर दिया गया है। जियो, एयरटेल या वीआई के ग्राहक कोई भी 100 रु से कम का रिचार्ज कराएं उसमें उन्हें एसएमएस नहीं मिलेंगे।
ग्राहकों को बड़ा नुकसान
अभी तक ये कंपनियां सस्ते प्लान्स में कॉलिंग और डेटा के अलावा एसएमएस भी मिलते थे। मगर अब एसएमएस नहीं दिए जा रहे हैं। 100 रु से कम के किसी भी प्लान में ये कंपनियां एसएमएस नहीं दे रही हैं। जियो, वीआई और एयरटेल के 100 रुपये से ढेर सारे प्लान हैं। इनमें वीआई के पास इस रेंज में ज्यादा प्लान हैं। वीआई का एक प्लान है 95 रु का। इसमें ग्राहकों को 74 रु का टॉकटाइम मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान में अब एसएमएस नहीं मिलेंगे।
जियो ने की थी शुरुआत
गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के अनुसार 2017 में जियो ने 98 रु प्लान की पेशकश की थी, जिसमें एसएमएस बेनेफिट था। यहां तक कि इस प्लान में एक अपडेट किया गया, जिससे प्लान में एसएमएस को 100 से बढ़ा कर 300 कर दिया गया। लेकिन बाद में इस प्लान को हटा दिया गया। जब जियो ने मई 2021 में इस प्लान को फिर से पेश किया, तो एसएमएस हटा दिया गया। उसके बाद एयरटेल और वीआई ने भी ऐसा ही कदम उठाया।
98 रु वाला प्लान
जियो के पास इस समय 98 रु वाला प्लान प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता है। यह 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में रोज 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट दिया जाता है। जियो के पास भी 39 रु वाला प्लान भी है, जिसमें ग्राहकों को कुल 1.4 जीबी हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। हालाँकि यह प्लान सिर्फ जियो फोन ग्राहकों के लिए है।
जियो का 75 रु वाला प्लान
जियो फोन उपयोगकर्ताओं के पास 75 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है जिसमें 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 50 एसएमएस मिलते हैं। जियो के उलट वीआई के पास सबसे सस्ते विकल्प के रूप में 49 रुपये वाला प्रीपेड प्लान है, जिसमें 100 एमबी डेटा और 28 दिनों के लिए 38 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इस वीआई पैक में लोकल और नेशनल कॉलिंग रेट 2.5 पैसे प्रति सेकंड रहता है।
एयरटेल ने खत्म किया 49 रु वाला प्लान
एयरटेल ने हाल ही में 79 रुपये के प्लान को अपना सबसे कम मासिक रिचार्ज प्लान बना दिया और 49 रुपये के प्लान को बंद कर दिया। 79 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान में 64 रुपये टॉकटाइम, 1 पैसा प्रति सेकंड लोकल और एसटीडी कॉल रेट और 28 दिनों के लिए 200 एमबी डेटा मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications