Bajaj Auto Q1 Results: ऑटो सेक्टर की कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी को अप्रैल से जून के दौरान 1988 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 1665 करोड़ रुपए था. इस लिहाज से मुनाफा सालाना आधार पर 18% बढ़ा है. बजाज ऑटो का शेयर दमदार नतीजों के बाद 2% उछल गया है. BSE पर शेयर 9883 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है.
दमदार नतीजों से शेयर में जोश
एक्सचेंज को दी जानकारी के मुताबिक अप्रैल से जून के दौरान कंपनी की आय 15.7% बढ़कर 11,932 करोड़ रुपए रही, जोकि FY24 की पहली तिमाही में 10310 करोड़ रुपए रही थी. इसकी वजह गाड़ियों की तगड़ी बिक्री और स्पेयर्स रेवेन्यू रही. बजाज ऑटो ने बताया कि मुनाफे में इजाफे की वजह जोरदार डिमांड, 2-व्हीलर की तगड़ी बिक्री और हायर रियलाइजेशन रही.

ऑटो कंपनी ने बताया कि जून तिमाही के दौरान कुल 11 लाख 2 हजार से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की, जोकि सालभर पहले की समान अवधि के मुकाबले 7% ज्यादा है. FY24 की जून तिमाही में 10 लाख 27 हजार से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की थी.
ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 24% का इजाफा
जून तिमाही में बजाज ऑटो का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 24% बढ़ा है. ये पिछले साल की जून तिमाही में 1954 करोड़ रुपए से बढ़कर 2415 करोड़ रुपए रही. EBITDA मार्जिन भी 130 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 20.2% पर पहुंच गया है, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 19% पर थी.
बजाज ऑटो के शेयर का प्रदर्शन
बजाज ऑटो का शेयर आज 16 जुलाई को 9883.85 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. शेयर ने इंट्राडे में 9894.95 का हाई भी बनाया है. बता दें कि पिछले 3 महीने शेयर का प्रदर्शन सुस्त रहा. जबकि 6 महीने में स्टॉक रिटर्न 34% से ज्यादा का रहा. 1 साल में शेयर ने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया. 2 साल में स्टॉक का रिटर्न 150% हो गया. BSE पर लिस्टेड इस शेयर का कुल मार्केट कैप 2.73 लाख करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications